फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eklavya won 21 gold, 18 silver and 9 bronze medals

‘एकलव्य’ ने जीते 21 स्वर्ण, 18 रजत और 9 कांस्य पदक

Sat, 14 Dec 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Eklavya won 21 gold, 18 silver and 9 bronze medals
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली एकलव्य स्कूल की टीम। - फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में कालसी स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय का प्रदर्शन शानदार रहा। पांच दिनों तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने 21 स्वर्ण, 18 रजत और 09 कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश स्थित तांत्या टोपे स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में पूरे देश से 24 एकलव्य स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग की बैडमिंटन में विपुल और कविता, अंडर-14 वर्ग में तरुण, आर्यन, 200 और 100 मीटर दौड़ में आंचल, चक्का फेंक में साक्षी, वॉक रेस में सचिव, ताइक्वांडो में ऋषभ, तीरंदाजी में गरिमा, राखी, अभय, विवेक और टेबिल टेनिस में मोहिन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। कबड्डी में भी स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जीता है। तीरंदाजी में विपुल जोशी, मोनिका और टेबल टेनिस में साक्षी को रजत पदक मिला। बैडमिंटन में ताशु और मन्नू, अंडर-19 वॉक रेस में किरन ने कांस्य पदक जीता। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ. जीसी बडोनी और उप प्रधानाचार्य सुधा पैन्यूली ने टीम को बधाई दी। टीम के साथ एस्कॉर्ट के रूप में संदीप कुमार, अमिता रावत, चांदनी, आशुतोष भट्ट, नीरज सिंह मेहता और गंगेश भंडारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed