{"_id":"68702133e37c0c480601c6f2","slug":"eight-motorways-remained-closed-due-to-debris-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-735848-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मलबा आने से बंद रहे आठ मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मलबा आने से बंद रहे आठ मोटर मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बुधवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक आठ मोटर मार्ग बंद हो गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बंद सड़कों में कई प्रमुख मार्ग शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक सभी मार्गों को खोलने के लिए काम जारी रहा।
विकासनगर क्षेत्र का लोनिवि निर्माण खंड देहरादून से संबंधित लांघा-मटोगी-मदर्सु मोटर मार्ग एक स्थान पर बंद रहा। वहीं, लोनिवि अस्थाई खंड चकराता का साहिया-क्वानू और कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग बंद रहे। बता दें कि ये दोनों सड़कें जौनसार बावर व हिमाचल प्रदेश की आवाजाही के प्रमुख मार्ग हैं।
इसके अलावा लोनिवि अस्थाई खंड चकराता का सिलीखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग दो स्थानों पर बंद रहा। लोनिवि अस्थाई खंड साहिया का बिजऊ-क्वेथा-खतार मोटर मार्ग एक स्थान पर, पजिटिलानी से सैंज मोटर मार्ग दो स्थानों पर, गास्की और लोहान बैंड मोटर मार्ग एक-एक स्थान पर बंद रहे। वहीं, लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी का मसराड़ मोटर मार्ग एक स्थान पर बंद रहा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी आपदा आदित्य ठाकुर ने बताया कि मोटर मार्गों पर मलबा हटाने का कार्य जारी है। रात तक अधिकतर मोटर मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।