फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight foreigners Mountaineers Missing during Nanda Devi East Mount climbing 

उत्तराखंड: नंदा देवी ईस्ट फतह करने गए विदेशी पर्वतारोही दल के आठ सदस्य लापता, एक भारतीय भी शामिल

Sat, 01 Jun 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Jun 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Eight foreigners Mountaineers Missing during Nanda Devi East Mount climbing 
नंदा देवी ईस्ट फतह करने निकले विदेशी - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट (7434 मीटर) चोटी को फतह करने निकले तीन देशों के 12 सदस्यों में से आठ लापता हो गए हैं। लापता सदस्यों में टीम लीडर, जनसंपर्क अधिकारी और ऑस्ट्रेलिया की एक महिला पर्वतारोही भी शामिल है। 

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन निवासी टीम लीडर मार्टिन मोरिन, ब्रिटेन के ही पर्वतारोही जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडे लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पर्वतारोहण दल का नेतृत्व दिल्ली की हिमालयन रन एंड ट्रैक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है। कंपनी के सचिव कर्नल विजय सिंह ने 8 पर्वतारोहियों के लापता होने की सूचना जिला प्रशासन को दी है। उन्होंने पर्वतारोहियों की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने का अनुरोध किया है। दल को एक जून को वापस मुनस्यारी वापस लौटना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के उक्त पर्वतारोहियों का 12 सदस्यीय (जनसंपर्क अधिकारी को छोड़कर) दल 13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए रवाना हुआ था। दल को मुनस्यारी के एसडीएम आरसी गौतम ने रवाना किया था। दल के टीम लीडर ब्रिटेन के प्रसिद्ध पर्वतारोही मार्टिन मोरिन थे। दल के जनसंपर्क अधिकारी इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के चेतन पांडे थे। 

विदेशी पर्वतारोही दो टोलियों में पर्वतारोहण के लिए गए थे। इनमें से 5 सदस्यीय एक टोली वापस मुनस्यारी के नैनसिंह टॉप पहुंच गई है। 8 सदस्यीय दल वापस नहीं लौटा है। इनकी खोज के लिए एसडीएम मुनस्यारी को राजस्व पुलिस और रेगूलर पुलिस को मौके के लिए रवाना करने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को बोग्ड्यार से आईटीबीपी का दल पर्वतारोहियों की खोज के लिए रवाना होगा। 
-डॉ. विजय कुमार जोगदंडे जिलाधिकारी पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed