फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight arrested for assault while under the influence of alcohol

Dehradun News: शराब के नशे में मारपीट करने वाले आठ गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Eight arrested for assault while under the influence of alcohol
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में अलग-अलग स्थानों पर मारपीट और हुड़दंग करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से सुंदरवाला, रायपुर रोड स्थित सपेरा बस्ती और सहस्रधारा क्रॉसिंग पर हंगामे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि 16 अक्तूबर को अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोग शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग कर रहे थे। सूचना मिलने पर रायपुर पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आठ लोगों को पकड़ा। सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी नितीश कुमार केसरी, बिजनौर निवासी मुराद अली, रायपुर रोड स्थित सपेरा बस्ती निवासी सागर, हिमाचल प्रदेश के नाहन निवासी जयकुमार, दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह, मुजफ्फरनगर निवासी कुनाल और रायपुर के सुंदरवाला क्षेत्र निवासी महेश और सुरेश शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed