फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eid-e-Milad-un-nabi 2021: Procession-e-Mohammadi Will be held in Haridwar today

ईद मिलादुन्नबी 2021: जोश के साथ निकाला चादरी जुलूस, अकीदतमंदों ने मांगी अमन चैन की दुआ

Tue, 19 Oct 2021 09:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Oct 2021 09:49 PM IST
सार

Eid-e-Milad-un-nabi 2021: पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और जुलूस के साथ मनाया गया।

विज्ञापन
Eid-e-Milad-un-nabi 2021: Procession-e-Mohammadi Will be held in Haridwar today
ईद मिलादुन्नबी पर निकलता जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के संयोजन में 28 शाखाओं ने चादरी जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में सोसायटी के सदस्य मंडी के कुंए पर एकत्र हुए और कलियर शरीफ के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


सोसायटी के सदर हाजी शफी खान एवं सचिव हाजी शादाब कुरैशी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के चादरी जुलूस में कई समितियों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। हाजी अनीस खान ने कहा कि लोगों ने घरों व मस्जिदों को रोशनी से सजाया। लंगर वितरित किए। जगह-जगह झंडे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर चादरी जुलूस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


ऊंट घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शिरकत की गई। चादरी जुलूस में सरपरस्ती गद्दीनशीन दरगाह गरीब नवाज हजरत खुश्तार चिश्ती, हाफिज अब्दुल वहीद, हाजी आखिल और गुलशाद सिद्दिकी का खैरमकदम किया गया। इस अवसर पर हाजी गुलजार अंसारी, रफी खान, शुभान कुरैशी, जमशेद खान, आलम सैफी, मनव्वर कुरैशी, हाजी नईम कुरैशी, हाजी मकबूल कुरैशी आदि ने चादरी जुलूस में शामिल लोगों को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकीदतमंदों का स्वागत 
क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। धनपुरा, घिस्सूपूरा, मुस्तफाबाद, पदार्था, नसीरपुर कलां, मोहम्मदपुर कुन्हारी आदि गांवों से अकीदतमंद कव्वालियों की धुन पर झूमते हुए हजारों की संख्या में चादर लेकर पैदल काफिले के साथ कलियर शरीफ रवाना हुए। रास्ते मे अकीदतमंदों ने चादर लेकर जाते हुए जत्थे का फूल बरसाकर एवं मालाओं से स्वागत किया। जगह-जगह लंगर में फल, हलवा, खीर और केले आदि का वितरण किया।

जोश के साथ निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी
पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और जुलूस के साथ मनाया गया। शहर और देहात क्षेत्रों से जुलूस-ए-मोहम्मदी जोश-खरोश के साथ निकाले गए। जुलूस में पैगंबर साहब की शान में अकीदतमंदों ने सरकार की आमद मरहबा.., मुख्तार की आमद मरहबा.., पत्ती-पत्ती, फूल-फूल, या रसूल, या रसूल..., मुस्तफा जाने रहमत पर लाखों सलाम...जैसे नारे लगाए। 

जुलूस में अकीदतमंद बड़े-बड़े परचम लहराकर चल रहे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। इस्लामिक कैलेंडर के रबिउल अव्वल माह की 12 तारीख मंगलवार को धनपुरा, घिस्सुपुरा सहित दर्जनों गांवों के विभिन्न क्षेत्रों में कमेटियों के बैनर तले कलियर के लिए चादर लेकर जुलूस रवाना हुए। जुलूस धनपुरा से बहादरपुर जट, सराय होता हुआ कलियर पहुंचा। इस दौरान नसीम अंसारी, हनीफ एडवोकेट, गुलशन जुलकरनैन, डॉ. सुमन, कालू, सलीम प्रधान, गालिब प्रधान, आजम मियां, इमरान, नजाकत प्रधान, मुबारक अली, यूनुस, डॉ. नूर अली, बिल्लू, मुस्तफा, गनी, यामिन कसाना, मुस्तफा प्रधान, इरशाद, नवाबपुर, फुरकान, तंजीम, एहसान, खुर्शीद, शाहनवाज, शकील, मुंतजीर मुस्तकीम, शकील खान व महबूब आदि उपस्थित रहे।

देहरादून: ईद मिला दुन्नबी पर की गई अमन चैन की दुआ

ईद मिला दुन्नबी के मौके पर सुन्नी ह़नफ़ी बरेलवी मुस्लिमों द्वारा शहर में मंगलवार को जुलूस निकाला गया। ईद मिलाद-उन-नबी कमेटी की ओर से जुलूस गांधी ग्राम स्थित गोसिया जामा मस्जिद से होता हुआ पटेलनगर, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, पुराना बस स्टैंड से दून अस्पताल बुद्धा चौक होता हुआ रेंजर्स कॉलेज स्थित सैयद जमाल शाह रह़मतुल्लाह अ़लैह के मजार पर पहुंचा। जहां शहर के इमाम और उलेमा ने तकरीरें की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।      

इस मौके पर जुलूस ईद मिलाद-उन-नबी के संस्थापक व नायब सुन्नी शहर क़ाजी सैयद अशरफ़ हुसैन क़ादरी ने कहा कि इस्लाम आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ है। हम कश्मीर में आम लोगों पर किए जा रहे कायराना हमलों की घोर निंदा करते हैं। मांग करते हैं कि सरकार कश्मीर में आम जनता की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करें। जुलूस में एकता की मिसाल पेश करते हुए सामाजिक सद्भावना के नारे लगाए गए। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटी खुदा की रहमत है, स्वच्छ अभियान के तहत सफाई आधा ईमान है, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, इस्लाम आतंकवाद के खिलाफ है, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा...आदि नारे भी लगाए गए।

ईद मिलाद-उन-नबी कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, विनोद कुमार एडवोकेट, गोसिया मस्जिद के अध्यक्ष राशिद खान, मौलाना इंतजार मिस्बाही, मौलाना फ़िरोज रिजवी, मौलाना असलम क़ादरी सहित पदाधिकारियों ने जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी। जुलूस में लोहिया नगर और सेलाकुई, कंडोली लोगों ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed