{"_id":"2bbd005644b75d2a78f0487eff965c49","slug":"effort-of-unity-in-ukd-not-effective","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद में एका की कोशिशों पर ऐरी धड़े का ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद में एका की कोशिशों पर ऐरी धड़े का ग्रहण
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 26 Mar 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों से पहले शुरू हो रही उत्तराखंड क्रांति दल के धड़ों में एकता की कोशिशें सिरे चढ़ती नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को काशी सिंह ऐरी धड़े ने लोकसभा चुनावों के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाकर विधानसभाओं के संयोजक और सहसंयोजक तैनात कर दिए गए हैं।
एकता को लेकर चल रहे प्रयासों पर भी बैठक में चर्चा हुई, लेकिन फिलहाल किसी भी अन्य धड़े या क्षेत्रीय दल से गठबंधन को मुहर नहीं लगी है।
ऐरी धड़े में नहीं है एकता पर आम राय
ऐरी धड़े की संसदीय बोर्ड की बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा तो जरूर हुई लेकिन एकता को लेकर कोई आम राय नहीं बनी है। धड़े ने एकता के लिए तीन सदस्यीय कमेटी तो बनाई है, लेकिन अभी तक वह भी अन्य धड़ों से वार्ता के स्तर पर ही पहुंचे हैं।
त्रिवेंद्र सिंह पंवार के धड़े के कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल की शुरू की गई एकता मुहिम के बावजूद दोनों धड़ों में मतभेद समाप्त होते नहीं दिख रहे हैं। उधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट पहले ही साफ कर चुके हैं वह किसी धड़े का हिस्सा नहीं बनेंगे। अगर सभी मिलकर एक प्लेटफार्म पर आते हैं तो वह उक्रांद में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उक्रांद ऐरी खेमे के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक ने बताया कि एकता के लिए प्रयास चल रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी धड़े या क्षेत्रीय दल से गठबंधन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री की दूरी बरकरार
उत्तराखंड क्रांति दल के विभाजन के बाद से पार्टी के सरकार में सहयोगी विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार दोनों धड़ों से दूरी बनाए हुए हैं।
मंत्री प्रीतम को काशी सिंह ऐरी धड़े के साथ माना जाता है, लेकिन वह कभी संगठन की गतिविधियों में भागीदारी करते नहीं दिखे हैं। दल के दोफाड़ होने के बाद से प्रीतम पंवार कभी संगठन की किसी बैठक का हिस्सा नहीं रहे हैं।