फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Effigy of eight departments burnt in protest against plant

प्लांट के विरोध में फूंका आठ विभागों का पुतला

Tue, 31 Dec 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Effigy of eight departments burnt in protest against plant
शीशमबाड़ा में प्लांट के विरोध में धरना प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों ने सोमवार को पछवादून संयुक्त समिति के बैनर तले शहरी विकास निदेशालय समेत आठ विभागों का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़ कहा कि तीन माह से क्षेत्रीय जनता प्लांट के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। बावजूद प्लांट को नहीं हटाया जा रहा है। शीशमबाड़ा में प्लांट स्थापना को मंजूरी देने के लिए न सिर्फ प्रदेश सरकार जिम्मेदार है बल्कि प्लांट को स्वीकृति प्रदान करने वाले शहरी विकास मंत्रालय, उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पेयजल निगम, वित्त विभाग, पर्यावरण विभाग, महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वन विभाग और नगर निगम भी दोषी है। कहा कि प्लांट से आने वाली दुर्गंध के कारण क्षेत्रीय लोग रात को भी घरों में भी ठीक से नहीं हो सो पाते। मेहमानों ने भी उनके घरों पर आना बंद कर दिया है। उन्होंने प्लांट नहीं हटने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में मनोज पाल, अविनाश तिवारी, चिंतामणि कोटनाला, भागेश्वरी, अमिता भट्ट, विष्णु राणा, यशोदा, राबिया, सुनीती मित्तल, आशा रानी, बबली, अंजना पाल, मनीषा, चित्रा देवी, राधा, ममता, ओला रावत, रजनी बर्तवाल, संगीता, ललिता, सत्यवती, मुन्नी, सुमन पाल, विजय सिंह राणा, मुकर्रम अली, महरुना, अतीक अहमद, अरशद अली, वीर सिंह बिष्ट, प्रमोद पुंडीर, रमेश चंद, सुरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
सेलाकुई। शीशमबाड़ा स्थित प्लांट गेट पर क्षेत्रीय लोगों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। प्लांट के विरोध में सोमवार को स्थानीय निवासी राजेश शर्मा भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक प्लांट नहीं हटता उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। आरोप लगाया कि सरकार क्षेत्र में रहने वाले पांच लाख लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्लांट के कारण क्षेत्र की पानी और हवा दोनों प्रदूषित हो गए हैं। बावजूद मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रही है। धरना देने वालो में आशा रावत, निरंजन चौहान, सतपाल धानिया, सोबत सजवाण, नीमा जोशी, शशि कुमार, सुधीर रावत, रविकांत सिंघल, बीना बमराड़ा, कुसुम भट्ट, रुक्मणि सजवाण, रेखा भट्ट, सुशीला सेमवाल, गणेश रतूड़ी, आहना रावत, नीलम थापा, पूनम पंवार, रीता शर्मा, संदीप भंडारी, रजनीश काम्बोज, आनंद सिंह रावत, राशिद पहलवान, दिलशाद, सुमित चौधरी, संदीप प्रजापति, देवेंद्र, अनिल भट्ट, शराफत अली, श्रीपाल ठाकुर, मनीष झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed