फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Effigy of Chairman and EO burnt

Dehradun News: अध्यक्ष और ईओ का पुतला फूंका

Sun, 25 May 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 25 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Effigy of Chairman and EO burnt

विज्ञापन
नगर पालिका विकासनगर के वार्डों में सड़कों के टेंडर पर सवाल उठाते हुए सभासदों ने कार्यालय के बाहर नगर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी का पुतला दहन किया।

सभासदों का आरोप है कि सीवर और पेयजल लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों का निर्माण कार्यदायी संस्था को करना है। ऐसे में पालिका की ओर से सड़कों का टेंडर निकालना धन का दुरुपयोग है। सभासदों ने टेंडर निरस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




शनिवार को भाजपा और कांग्रेस सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर नगर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। सभासद अंकित जोशी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की ओर से वार्डों की सड़कों के निर्माण के लिए लाखों रुपये के टेंडर कर दिए गए। सीवर और पेयजल लाइन के निर्माण के लिए सड़क खोदी गई थी। सड़कों का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था की ओर किया जाना है। कहा कि नगर पालिका टेंडर निकाल कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद धर्मेंद्र ठाकुर ने कहा कि टेंडर के विषय में सभासदों को जानकारी नहीं दी गई। टेंडर निरस्त कर धन का प्रयोग अन्य कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में शामिल अधिकारी, लिपिक और कर्मचारी का नाम सार्वजनिक किया जाए।



सभासद सबल सहरावत ने कहा कि नगर पालिका यह भी बताए कि किस तिथि में टेंडर फार्म दिए, कब टेंडर जमा हुए और किस कमेटी के समक्ष टेंडर खोले गए। कहा कि टेंडर प्रकिया की वीडियो फुटेज भी सभासदों को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन समाचार पत्रों में निविदा प्रकाशित की गई उनकी भी जानकारी नगर पालिका सभासदों को दें।


सभासद सुमनलता ने कहा कि निर्माण लिपिक की 20 दिन की बायोमीट्रिक हाजिरी की जानकारी नगर पालिका सभासदों को मुहैया करवाएं। अगर, एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है तो सभासद नगर पालिका कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सभासद लवलेश शर्मा, सुमन काश्व, पूनम तोमर, भरत कालरा, सोनिया वर्मा, पूजा राणा, पूर्व सभासद बिशन राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed