फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Effigies of Minister of State for Higher Education and Vice Chancellor

मसूरी में उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गढ़रोध माई

Tue, 05 Nov 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Effigies of Minister of State for Higher Education and Vice Chancellor
फीस वृद्वि के विरोध में मसूरी स्थित म्युनिस्पिल पोस्ट ग्रेजुएट कालेज गेट के समीप में उच्च शिक्ष?
गढ़वाल विश्वविद्यालय पर प्रथम सेमेस्टर में फीस में भारी वृद्धि का आरोप लगाते हुए मसूरी एमपीजी कॉलेज में एनएसयूआई और एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विश्वविद्यालय के कुलपति के पुतले फूंके। इसके बाद छात्रों ने प्राचार्य डॉ. एसपी जोशी के माध्यम से कुलपति और उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि एक ओर सरकार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने की बात कर रही है, वहीं छात्रों के अधिकारों से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय ने तीन गुना फीस बढ़ा दी है, जिससे छात्र परेशान हैं। चेतावनी दी कि अगर जल्द फीस में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया गया तो सभी छात्र छात्राएं सड़कों पर उतरकर जाम लगाने, अनशन करने और कॉलेज में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस पंवार, एबीवीपी नेता सुमित भंडारी, जगपाल गुसाई, संजीत सिंह, नवीन शाह, प्रीतम पिंटू ,सूरज कुमार, संजय असवाल, आशीष भट्ट, मेघना, अभिलाष, सपना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed