फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Quality Ranking: Uttarakhand came fourth in country

एसडीजी रैंकिंग: कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ शिक्षा गुणवत्ता में देश में चौथे स्थान पर आया उत्तराखंड  

Thu, 03 Jun 2021 11:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Jun 2021 11:32 PM IST
सार

नीति आयोग ने गुरुवार को एसडीजी इंडेक्स 2020-21 जारी किया। इसमें केरल पहले और उत्तराखंड चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
Education Quality Ranking: Uttarakhand came fourth in country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

शिक्षा गुणवत्ता में उत्तराखंड ने देश में कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। नीती आयोग ने एसडीजी इंडेक्स का तीसरा संस्करण जारी किया है। उसमें केरल 80 अंकों के साथ पहले और उत्तराखंड 70 अंकों के साथ देश में चौथे स्थान पर है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि आगे प्रयास किया जाएगा कि उत्तराखंड पहले स्थान पर आए। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: टीईटी प्रमाणपत्र की मान्यता बढ़ने से शिक्षक बनने के इच्छुक 40 हजार से अधिक युवाओं को मिली बड़ी राहत  
विज्ञापन


दुनिया के देशों के लिए यूएन की ओर से तय एसडीजी रैंकिंग को लेकर नीति आयोग ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें देश भर में शैक्षिक गुणवत्ता के मामले में केरल 100 में से 80 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि 74 अंकों के साथ हिमाचल दूसरे और 71 अंकों के साथ गोवा तीसरे स्थान पर है। बिहार का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। 29 अंकों के साथ वह अंतिम नंबर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: कोरोना काल में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में घटाएगा समय और सवाल

नीति आयोग की ओर से 2030 तक राज्यों को शिक्षा के क्षेत्र में क्या बेहतर करना चाहिए इसे लेकर ये सर्वे किया गया है। दुनिया के देशों के लिए तय मानकों के आधार पर किए जा रहे कार्य को आधार मानकर यह रैकिंग तय की जाती है। समग्र शिक्षा अभियान के अपर राज्य परियोजना निदेशक डा.मुकुल कुमार सती ने कहा कि सर्वे के तहत  स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, ड्रोप आउट बच्चे, स्कूलों में शिक्षक, कक्षा-कक्ष, उपलब्ध सुविधा आदि सभी मानकों को देखा जाता है।  

केरल, हिमाचल और गोवा कई सालों से टॉप पर हैं, उत्तराखंड का चौथे स्थान पर आना बड़ी उपलब्धि है, इसके लिए सभी शिक्षकों और छात्रों को बधाई।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed