फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Minister gave instructions to take decision on teachers issue within two days Uttarakhand News

Uttarakhand: दो दिन के भीतर शिक्षकों के प्रकरण पर निर्णय लेने के निर्देश, शिक्षा मंत्री ने की बैठक

Fri, 06 Sep 2024 11:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Sep 2024 11:41 AM IST
सार

बैठक में राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के प्रावधानों में परिर्वतन करने, सहायक अध्यापकों की प्रोन्नति, सीआरपी-बीआरपी के खाली पदों को भरने, जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Education Minister gave instructions to take decision on teachers issue within two days Uttarakhand News
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर शिक्षकों के लंबित प्रकरणों को लेकर कार्मिक, वित्त एवं न्याय विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को दो दिन के भीतर शिक्षकों की उचित मांगों पर निर्णय लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार शिक्षकों के प्रकरणों को लेकर गंभीर है। इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी वार्ता हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बैठक में शिक्षकों की जायज मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ ही अन्य परामर्शी विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। जिसमें शिक्षकों की मांगों का शीघ्र निस्तारण करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


वित्त, कार्मिक एवं न्याय विभाग के उच्चाधिकारी संग की बैठक
इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ एक बार फिर से बैठक कर निर्णय लिए जाने को कहा। जिसमें वित्त, कार्मिक एवं न्याय विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के प्रावधानों में परिर्वतन करने, सहायक अध्यापकों की प्रोन्नति, सीआरपी-बीआरपी के खाली पदों को भरने, जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कई शिक्षक अपनी वरिष्ठता को लेकर न्यायालय गए हैं, जिस कारण वरिष्ठता की सूची का निर्धारण नहीं हो पा रहा है। इससे सहायक अध्यापकों की पदोन्नति भी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  लगातार दूसरे महीने सस्ता आएगा बिजली का बिल, 26 पैसे प्रति यूनिट तक घटे, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त एवं कार्मिक आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन, अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल, अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद, अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा एमएम. सेमवाल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक एससीईआरटी बंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक विद्यालयी शिक्षा डॉ. मुकुल सती आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed