फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   education minister change rules of transfer of teachers

शिक्षकों के लिए त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब इस तरह होंगे ट्रांसफर

Tue, 16 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
education minister change rules of transfer of teachers
teacher shimla

प्रदेश के टीचरों का दुर्गम स्कूलों का 15 साल का वनवास खत्म होगा। पहाड़ एवं दूरदराज के स्कूलों में वर्षों से कार्यरत इन टीचरों को सुगम स्कूलों में लाया जाएगा। वही विधवा, परित्यक्ता, गंभीर बीमार एवं विकलांग टीचरों के अनुरोध के आधार पर तबादले होंगे। इसके अलावा इस शिक्षा सत्र में अन्य टीचरों के तबादले नहीं होंगे। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने विधान सभा स्थित अपने कक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि दुर्गम स्कूलों में 15 साल एवं इससे अधिक वर्षों से कार्यरत स्कूलों के टीचरों को सुगम और अति सुगम स्कूलों में लाया जाएगा।
विज्ञापन


वही गंभीर बीमार और विकलांग टीचरों के भी इस सत्र में अनुरोध के आधार पर तबादले होंगे। यह तबादले केवल उन टीचरों के होंगे जिसके पास राज्य मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखा नहीं क‌िया जाएगा बर्दाश्त

education minister change rules of transfer of teachers

​उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रमाण पत्र में भी कई बार फर्जीवाड़ा सामने आता रहा है। कुछ टीचर मिलीभगत कर फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बना लेते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। वह खुद मेडिकल कैंपों में जाकर इसका निरीक्षण करेंगे। 

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि बीतों दिनो विधान सभा स्थित कक्ष में तबादले के लिए एक टीचर व्हील चेयर में बैठकर आया, अपनी समस्या बताते हुए वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था

लेकिन जाते हुए वह व्हील चेयर छोड़कर पैदल चलने लगा और कुछ दूर जाकर कार में बैठकर चला गया। मंत्री ने कहा कि इस तरह का फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed