फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department: Instructions for adjustment of affected guest teachers Uttarakhand news in hindi

Dehradun: प्रभावित अतिथि शिक्षकों के समायोजन के निर्देश, सहायक अध्यापक एलटी व्यायाम के पदों का मामला

Sun, 10 Dec 2023 03:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Dec 2023 03:22 PM IST
सार

सहायक अध्यापक एलटी व्यायाम में सीधी भर्ती और प्रांरभिक शिक्षा से एलटी के पदों पर पदोन्नति से कई अतिथि शिक्षकों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। खासकर व्यायाम विषय में तैनात अतिथि शिक्षक इससे प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Education Department: Instructions for adjustment of affected guest teachers Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षा निदेशालय ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर निदेशकों को प्रभावित अतिथि शिक्षकों के समायोजन के निर्देश दिए हैं। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने दिए निर्देश में कहा, सहायक अध्यापक एलटी व्यायाम के पदों से प्रभावित शिक्षकों को समायोजित किया जाए।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी व्यायाम में सीधी भर्ती और प्रांरभिक शिक्षा से एलटी के पदों पर पदोन्नति से कई अतिथि शिक्षकों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। खासकर व्यायाम विषय में तैनात अतिथि शिक्षक इससे प्रभावित हुए हैं। अतिथि शिक्षक संगठन पिछले काफी समय से इन शिक्षकों के समायोजन की मांग कर रहा था। शिक्षा विभाग ने प्रभावित शिक्षकों को समायोजित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

निर्देश में कहा गया है कि मंडल में इन शिक्षकों को समायोजित किया जाए। यदि प्रभावित अतिथि शिक्षकों के समायोजन के लिए पद खाली न हों तो उन अतिथि शिक्षकों की जो अन्य विषयों की अर्हता पूरी करते हैं उनके प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजे जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Investor summit:  स्टार्टअप को सरकार ने बनाया 200 करोड़ का वेंचर फंड, विशेषज्ञों ने युवा उद्यमियों को दिए मंत्र

उधर अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभिषेक भट्ट और महामंत्री दौलत जगूड़ी ने कहा, पिछले कई वर्ष की सेवा के बाद कुछ अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी। मामले को लेकर संगठन हाल ही में शिक्षा मंत्री से मिला था। उनके निर्देश के बाद अब प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं बहाल होंगी। संगठन ने कहा, उनका मानदेय बढ़ाने के साथ ही सरकार उनके सुरक्षित भविष्य के लिए कोई नीति बनाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed