फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand global investor summit entrepreneurs Government made Rs 200 crore venture fund for startup

Investor summit: स्टार्टअप को सरकार ने बनाया 200 करोड़ का वेंचर फंड, विशेषज्ञों ने युवा उद्यमियों को दिए मंत्र

Sun, 10 Dec 2023 01:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Dec 2023 01:29 PM IST
सार

सरकार ने वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए 200 करोड़ का वेंचर फंड बनाया है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप के लिए प्रति माह 10 हजार से 15 हजार तक मानदेय भी दिया जा रहा है। स्टार्टअप के क्षेत्र में उत्तराखंड देश के पांच शीर्ष राज्यों में शामिल है।

विज्ञापन
uttarakhand global investor summit entrepreneurs Government made Rs 200 crore venture fund for startup
वैश्विक निवेशक सम्मेलन - फोटो : amar ujala

विस्तार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दूसरे दिन स्टार्टअप सत्र में विशेषज्ञों ने युवा उद्यमियों को निवेश और बिजनेस खड़ा करने के मंत्र दिए। प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ का वेंचर फंड बनाया है। इससे नवाचार आइडिया को बिजनेस में बदलने के लिए सरकार वित्तीय सहायता देगी।

विज्ञापन

स्टार्टअप क्षेत्र में उत्तराखंड देश के श्रेष्ठ पांच राज्यों में शामिल है। स्टार्टअप सत्र की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. सौरभ बहुगुणा ने कहा, उत्तराखंड डेस्टिनेशन स्टार्टअप हब के रूप में विकसित हो रहा है। युवाओं के लिए रोजगार प्रदाता के रूप में उभरने के पर्याप्त अवसर हैं। इसके लिए सरकार ने नई स्टार्टअप नीति लागू की है।

विज्ञापन

कहा, बिजनेस शुरू करने के लिए स्टार्टअप के पास पैसा नहीं होता, जिससे सरकार ने वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए 200 करोड़ का वेंचर फंड बनाया है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप के लिए प्रति माह 10 हजार से 15 हजार तक मानदेय भी दिया जा रहा है। स्टार्टअप के क्षेत्र में उत्तराखंड देश के पांच शीर्ष राज्यों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पाद का पेटेंट कराने के लिए पांच लाख तक वित्तीय सहायता

कहा, 2016 में राज्य में मात्र चार स्टार्टअप थे। वहीं, अब राज्य में केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त 950 स्टार्टअप और राज्य सरकार से 152 स्टार्टअप मान्यता प्राप्त हैं। स्टार्टअप अपनी बुलंदियों पर पहुंचकर नए स्टार्टअप की भी मदद कर रहे है।


ये भी पढ़ें...Investor Summit: हरीश रावत बोले- कोने में दुबके नजर आए हमारे व्यंजन, लेकिन पीएम मोदी के इस आइडिया को सराहा

नई नीति में नए इनक्यूबेशन सेंटर खोलने पर एक करोड़ और विस्तारीकरण के लिए 50 लाख तक की सहायता दी जा रही है। उत्पाद का पेटेंट कराने के लिए पांच लाख तक वित्तीय सहायता दी है। ट्रेडमार्क के लिए 10 हजार रुपये की सहायता देने की व्यवस्था है।

सत्र के पैनलिस्ट प्राइस वाटर हाउस कूपर्स प्राइवेट लिमिटेड के एसोसिएट प्रोफेसर उदित शर्मा, ग्लोबल एसवीपी से डाॅ. सुबी चतुर्वेदी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से डाॅ. अमन मित्तल, लॉग नौ से अक्षय सिंघल, कामर्शियल काउंसलर अजय सिंह ने उत्तराखंड में स्टार्टअप सेक्टर की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही स्टार्टअप को बिजनेस के सफलता का मंत्र दिया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed