{"_id":"685d9aea1cfef950b504929b","slug":"eds-action-continued-till-late-night-at-the-houses-of-many-officers-in-nh-scam-important-documents-found-dehradun-news-c-5-1-drn1031-725095-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एनएच घोटाले में कई अफसरों के घर देर रात तक चली ईडी की कार्रवाई, अहम दस्तावेज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एनएच घोटाले में कई अफसरों के घर देर रात तक चली ईडी की कार्रवाई, अहम दस्तावेज मिले
विज्ञापन
I
IIउत्तराखंड के एनएच-74 घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से बृहस्पतिवार को एनएच के अफसरों के देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर और उत्तरप्रदेश के बरेली व सीतापुर स्थित आठ ठिकानाें पर छापा मारा गया। इस दौरान ईडी को इन अफसरों के घरों से अहम दस्तावेज मिले हैं।
I
I
I
Iऊधमसिंह नगर जिले के तत्कालीन विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी डीपी सिंह समेत कई अधिकारियों के खिलाफ ईडी की जांच चल रही है। बृहस्पतिवार को ईडी की टीम ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इसमें शामिल कई अफसरों के ठिकानों पर छापा मारा। इसके तहत तत्कालीन भूमि अधिग्रहण अधिकारी डाेईवाला शुगर मिल के कार्यकारी निदेशक डीपी सिंह के देहरादून के राजपुर रोड, सीतापुर और बरेली स्थित आवास पर कार्रवाई की। इसके अलावा ईडी की दूसरी टीम ने काशीपुर में एडवोकेट अशरफ के घर पर भी छापा मारा।
I
Iवहीं, हरिद्वार और बरेली में भी ईडी ने एनएच के अफसरों के घर पर पहुंच कर जांच की। ईडी सूत्रों के अनुसार अफसरों के घर देर रात तक चली ईडी की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज और कई ठिकानों से नकदी बरामद की गई है। साथ ही घोटाले में कई अन्य संदिग्धों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इनके खिलाफ भी ईडी साक्ष्य जुटा कर जल्द कार्रवाई शुरू करेगी। बता दें कि एनएच-74-125 के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया था।
विज्ञापन
I
I
I
Iइस दौरान कई अफसरों पर मुआवजा आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। वर्ष 2017 में उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले में विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी और उनके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस पूरे प्रकरण में सरकार को 162.5 करोड़ का नुकसान हुआ था। इसके बाद से ईडी इस मामले की जांच कर रही है।I