फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED raids Vivo company's office on Rajpur Road, Dehradun Uttarakhand news

Dehradun: वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी का छापा, मनी लांड्रिंग केस में देशभर में चल रही 44 ठिकानों पर कार्रवाई

Wed, 06 Jul 2022 10:47 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Jul 2022 10:47 AM IST
सार

मनी लांड्रिंग के केस में देशभर में 44 जगहों पर छापे पड़े हैं। इसी बीच मंगलवार को देहरादून स्थित राजपुर रोड में वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी ने छापा मारा। टीम अभी ऑफिस के अंदर है। जबकि बाहर पुलिस कर्मी तैनात हैं। 

विज्ञापन
ED raids Vivo company's office on Rajpur Road,  Dehradun Uttarakhand news
छापा (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में भी चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो के दफ्तर में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापा मारा है। यहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम ने लगभग सात घंटे तक पूछताछ की है। इसके अलावा दफ्तर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी ईडी ने अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान ईडी के स्थानीय कार्यालय के अधिकारी भी साथ में मौजूद रहे। पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने श्योमी कंपनी की पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की थी। इसी क्रम में अब वीवो पर भी भारी गड़बड़ियों का आरोप है। बताया जा रहा कि वीवो कंपनी ने हजारों करोड़ रुपये की हेराफेरी की है।
विज्ञापन


इसी के चलते कंपनी के देशभर में 44 ठिकानों (दफ्तरों) में ईडी ने छापे मारे हैं। ईडी के दिल्ली कार्यालय की टीम मंगलवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक कांप्लेक्स में भी पहुंची थी। यहां पर चीन की इस कंपनी का स्थानीय कार्यालय है। दोपहर करीब 12 बजे कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस फोर्स के कर्मचारियों को बाहर खड़ा किया गया था, जबकि ईडी के अधिकारी अंदर वहां मौजूद कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रहे थे। उस वक्त कंपनी के वहां पर 12 से अधिक लोग मौजूद थे। बताया जा रहा कि कंपनी के इस दफ्तर से कई महत्वपूूर्ण दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया गया है। इन दस्तावेजों को ईडी के अधिकारी अपने साथ दिल्ली लेकर चले गए। 


ये भी पढ़ें...आफत की 10 तस्वीरें: बारिश से नदी नाले उफान पर, भय से छोड़े लोगों ने घर, यमुनोत्री-बदरीनाथ हाईवे सहित कई सड़कें बंद

शाम सात बजे तक चली कार्रवाई 

ईडी की कार्रवाई मंगलवार शाम सात बजे तक चली। इस दौरान किसी को भी न तो दफ्तर के अंदर जाने दिया गया और न ही कोई बाहर ही आ सका। कंपनी के दफ्तर में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अलग-अलग और फिर बाद में एक साथ पूछताछ की गई। उनके जवाबों के सत्यापन के लिए टीम ने बयानों को रिकॉर्ड भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed