फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED questioned Harak Singh Rawat wife Deepti and close aide Laxmi Rana corbett tiger reserve Case

Uttarakhand: ईडी ने हरक सिंह की पत्नी दीप्ति और करीबी लक्ष्मी से की पूछताछ...पेड़ों के अवैध कटान का मामला

Fri, 27 Dec 2024 10:06 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Dec 2024 10:06 AM IST
सार

पेड़ों के अवैध कटान और निर्माण के मामले में ईडी ने हरक सिंह की पत्नी दीप्ति और करीबी लक्ष्मी राणा से करीब 30 सवाल किए।

विज्ञापन
ED questioned Harak Singh Rawat wife Deepti and close aide Laxmi Rana corbett tiger reserve Case
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में सफारी के नाम पर हजारों पेड़ों के अवैध कटान और निर्माण के प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत और रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा से पूछताछ की। ईडी ने दीप्ति और लक्ष्मी से करीब 30 सवाल किए, जो कि कॉर्बेट और जमीन धोखाधड़ी के दौरान मनी ट्रेल और छापों में जब्त दस्तावेज से संबंधित थे।

विज्ञापन

यह पता चला है कि दीप्ति और लक्ष्मी कई सवालों का जवाब नहीं दे सकीं। छह घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद अधिकारियों ने दोनों को जाने दिया। दीप्ति और लक्ष्मी राणा को ईडी पहले भी पूछताछ के लिए बुला चुकी है। वहीं, प्रकरण में हरक सिंह रावत, उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं और अन्य से भी पूछताछ की जा चुकी है। ईडी की देहरादून शाखा ने दीप्ति रावत और लक्ष्मी राणा को समन भेजकर तलब किया ताकि कॉर्बेट प्रकरण और जमीन धोखाधड़ी के मामले में जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Manmohan Singh: ...जब अपनी पुरानी तस्वीर देख रुक गए थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, जौलीग्रांट से हैं विशेष यादें

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
सूत्रों के अनुसार, पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत के करीबी बीरेंद्र सिंह कंडारी और नरेंद्र कुमार वालिया ने हरक सिंह रावत के साथ साजिश कर एक जमीन की दो पावर ऑफ अटॉर्नी पंजीकृत कराईं। कोर्ट ने संबंधित भूमि के विक्रय विलेख रद्द कर दिए थे। भूमि को अवैध रूप से हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत और उनकी करीबी लक्ष्मी राणा को बेचा जाना दर्शाया गया। इस भूमि पर पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तहत दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का निर्माण किया गया। ईडी ने हरक सिंह रावत से जुड़े कार्बेट टाइगर सफारी के घपले के साथ इस प्रकरण पर भी जांच शुरू की।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed