{"_id":"65e0d820cc1b2fb154057854","slug":"ed-interrogated-laxmi-rana-for-three-and-a-half-hours-dehradun-news-c-5-1-drn1030-361311-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लक्ष्मी राणा से ईडी ने की साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लक्ष्मी राणा से ईडी ने की साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ
विज्ञापन
I- सुबह करीब साढ़े दस बजे लक्ष्मी राणा पहुंची ईडी कार्यालय, दो बजे लौटींI
I- लक्ष्मी राणा ने पाखरों टाइगर सफारी घपले में ईडी ने की पूछताछI
Iपाखरो टाइगर सफारी घपले के बाद निशाने पर आए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की करीब और रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी राणा से आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने घंटों पूछताछ की। इस दौरान ईडी ने उनसे पाखरो मामले में पूछताछ की। पहले ईडी ने लक्ष्मी राणा को 27 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह बृहस्पतिवार को ईडी के सामने पेश हुई।I
Iमामले को लेकर बीते सात फरवरी को ईडी ने उत्तराखंड समेत तीन राज्यों में एक साथ छापे मारे थे। इस दौरान 1.10 करोड़ रुपये नकदी, 80 लाख रुपये के गहने, 80 करोड़ रुपये से अधिक की जमीनों की रजिस्ट्रियां व अन्य दस्तावेज बरामद किए थे। रेड के दौरान टीम ने आरोपियों के छह लॉकर भी फ्रीज कराए थे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की करीबी लक्ष्मी राणा का लॉकर से 45 लाख रुपये के गहने मिले थे।
I
Iअन्य के लॉकरों से भी नकदी, गहने और काफी दस्तावेज मिले। ईडी ने लक्ष्मी राणा को 27 फरवरी को कार्यालय में पेश होने का समन जारी किया था। तब वह ईडी के सामने पेश नहीं हुई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.26 लक्ष्मी राणा ईडी कार्यालय पहुंचीं। ईडी कार्यालय गेट पर सुरक्षा गार्ड को समन दिखने पर उन्हें कार्यालय में प्रवेश दिया गया।I
विज्ञापन
Iवह दोपहर करीब दो बजे कार्यालय से लौटी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने बृहस्पतिवार को अन्य लोगों को बुलाया हुआ था। उनके लिए सवाल तैयार किए गए थे। इसलिए लक्ष्मी राणा को दोबारा किसी और दिन बुलाया जा सकता है।
I
Iहरक सिंह परिवार समेत पेश नहीं हुएI
Iईडी ने गुरुवार को हरक सिंह रावत को परिवार समेत अपने कार्यालय बुलाया था। बताया जा रहा है कि हरक दिल्ली में होने के कारण ईडी कार्यालय में पेश नहीं हुए। ईडी सूत्रों ने बताया कि हरक सिंह रावत के न पहुंचने की जानकारी ईडी को ईमेल कर दी गई। अब किसी अन्य दिन ईडी हरक को बुला सकती है।I