फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED And Fera investigation after arresting channel ceo umesh kumar in ias sting case

आईएएस स्टिंग मामला: गिरफ्तारी के बाद उमेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, लटकी ईडी और फेरा की तलवार

Mon, 29 Oct 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Oct 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
ED And Fera investigation after arresting channel ceo umesh kumar in ias sting case
उमेश कुमार

चैनल के एडिटर इन्वेस्टिगेशन आयुष गौड़ की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में गिरफ्तार हुए सीईओ उमेश कुमार शर्मा की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं। उत्तराखंड और यूपी पुलिस तलाशी के दौरान कोठी से बरामद हुई करीब 40 लाख की नकदी और विदेशी मुद्रा के मामले में भी आयकर, ईडी और फेरा को रिपोर्ट भेजने की तैयारी में है।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस को सीईओ उमेश कुमार की यूपी के गाजियाबाद स्थित कोठी से आपरेशन के दौरान करीब 39 लाख 73 हजार रुपये की नगदी के अलावा 16279 अमेरिकी डालर और 11030 भाट थाईलैंड मुद्रा बरामद हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में देशी और विदेशी मुद्रा मिलाकर करीब 51 लाख 66 हजार का कैश बरामद हुआ है, जो नियमानुसार कैश के रूप में अपने पास नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई के साथ सीईओ उमेश कुमार को आयकर और ईडी को भी एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि सीईओ उमेश कुमार की गिरफ्तारी और कोठी से बरामदगी की तमाम लिखा पढ़ी गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में की गई है।

कैश और विदेशी मुद्रा बरामदगी को लेकर यूके और यूपी पुलिस द्वारा आयकर, ईडी और फेरा को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि कैश बरामदगी के मामले में सीईओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed