फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eco tourism : Wetlands of the district will be preserved and developed

जिले के सभी वेटलैंड का होगा संरक्षण

Sat, 06 Feb 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Eco tourism : Wetlands of the district will be preserved and developed
देहरादून। आसन बैराज, ऋषिकेश बैराज, नकरौंदा के अलावा जिले के सभी वेटलैंड को संरक्षित और विकसित करने की तैयारी है। इस बाबत वन विभाग आसन बैराज, नकरौंदा और ऋषिकेश बैराज से सटे सभी वेटलैंड के साथ ही जिले के सभी वेटलैंड को चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि आसन बैराज, नकरौंदा वेटलैंड, ऋषिकेश बैराज के साथ ही जिले में सभी वेटलैंड को विकसित करने की योजना है। सभी वेटलैंड को चिह्नित करने के बाद उनके संरक्षण को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी। ताकि वेटलैंड में ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके। फिलहाल विभागीय स्तर पर वेटलैंड चिह्नित करने को लेकर विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

आसन कंजर्वेशन रिजर्व को रामसर वेटलैंड्स साइट्स ने किया गया शामिल
प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान के अनुसार आसन कंजर्वेशन रिजर्व को रामसर कन्वेंशन ने आसन कंजर्वेशन रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर के दर्शनीय स्थलों की सूची में शामिल किया है। रामसर कन्वेंशन ने 38 स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के दर्शनीय स्थलों की सूची में शामिल किया है। इसमें आसन कंजर्वेशन रिजर्व भी शामिल है। जो राज्य के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed