फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Easy way to get pradhan mantri mudra loan

मुद्रा लोन लेना हुआ और भी आसान, इन प्रमाणपत्रों को साथ ले जाएं तो तुरंत हो जाएगा काम

Fri, 06 Oct 2017 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Oct 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
Easy way to get pradhan mantri mudra loan

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए अब बैंक किसी भी ग्राहक को चक्कर नहीं कटवा सकते। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) ने इसके आवंटन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। हर बैंक की शाखा को हर माह पांच मुद्रा लोन आवंटित करने का निर्देश है तो दूसरी ओर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सीधे शिकायत सुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि एक ओर मुद्रा लोन वापसी की अवधि पांच साल हो गई है तो दूसरी ओर बैंकों में मुद्रा लोन के अलग से डेस्क बनाना अनिवार्य कर दिए गया है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के एजीएम आरके पंत ने बताया कि छह माह में प्रदेश के सभी बैंकों की 2200 शाखाओं ने 367.50 करोड़ रुपये के 17,671 मुद्रा लोन आवंटित किए हैं।
विज्ञापन


इसमें 20.02 करोड़ के 6571 शिशु लोन(50 हजार रुपये तक के), 206.39 करोड़ रुपये के 9172 किशोर लोन(50 हजार से पांच लाख रुपये तक के) और 141 करोड़ रुपये के 1925 तरुण लोन (पांच लाख से दस लाख रुपये तक के) आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर बैंक परेशान करे तो यहां करें शिकायत

Easy way to get pradhan mantri mudra loan
trivendra

उन्होंने बताया कि सभी बैंक शाखाओं को हर महीने पांच-पांच मुद्रा लोन अनिवार्य तौर पर आवंटित करने हैं। इस हिसाब से 2200 बैंक शाखाओं से हर महीने 11,000 मुद्रा लोन आवंटित होंगे। अगर कोई बैंक लोन देने में आनाकानी करे तो सीधे एसएलबीसी को इसकी शिकायत की जा सकती है।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन की बैंकों के लिए शर्त है कि कोई भी बैंक इसके लिए गारंटी न मांगे। एसएलबीसी के एजीएम आरके पंत के मुताबिक सभी बैंकों को इस संबंध में लगातार आगाह किया जाता रहा है कि किसी भी मुद्रा लोन लेने वाले से किसी भी तरह की गारंटी नहीं ली जाएगी। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई को उनके मुख्य कार्यालय को लिखा जाएगा।

अगर बैंक परेशान करे तो यहां करें शिकायत
मुद्रा लोन देने में अगर कोई बैंक परेशान करे तो एसएलबीसी में इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए एसएलबीसी के मैनेजर स्वतंत्र शर्मा के मोबाइल नंबर 9412939230 पर कॉल करने के अलावा पर agmslbc.zodeh@sbi.co.in ईमेल भी कर सकते हैं।

यह प्रमाण पत्र हैं मुद्रा लोन में जरूरी

Easy way to get pradhan mantri mudra loan

पहचान प्रमाण पत्र : वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट/सरकारी विभाग से जारी पत्र।

आवास प्रमाण पत्र : टेलीफोन बिल/बिजली बिल/संपत्ति कर रसीद/वोटर आईडी/आधार कार्ड/पासपोर्ट/बैंक पासबुक/नगर पालिका से जारी प्रमाण पत्र आदि।

यह भी जरूरी : दो फोटो जो कि छह माह से पुरानी न हो। खरीदी जाने वाली मशीनरी या अन्य सामग्री की निविदा। आपूर्तिकर्ता का नाम, मशीन का ब्यौरा, मशीन या खरीदी जाने वाली

सामग्री का मूल्य। अगर कोई व्यावसायिक उद्यम पहले से स्थापित है तो उसका पहचान पत्र, पता, लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र या इससे जुड़ा कोई दस्तावेज। अगर एससी, एसटी, ओबीसी श्रेणी से हैं तो संबंधित का जाति प्रमाण पत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed