फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   easy business loan by pradhan mantri mudra yojana.

इस खबर को पढ़ने के बाद दूर होंगे मुद्रा योजना के डाउट

Sun, 13 Sep 2015 09:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Sep 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
easy business loan by pradhan mantri mudra yojana.

अगर आपने फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, फूड प्रोसेसिंग, बी फार्मा आदि की पढ़ाई की है तो आप नौकरी के बजाए अपने हुनर को ही कमाई का जरिया बना सकते हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आप अपने किए कोर्स के मुताबिक काम करने के लिए आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं। अमर उजाला के पास योजना से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए कई फोन कॉल्स आईं। अमर उजाला ने पूछे गए सवालों के बारे में बैंक अधिकारियों से बात की, जो जवाब मिले उन्हें हम प्रकाशित कर रहे हैं।
विज्ञापन


सवाल : अगर किसी ने हाल ही में ग्रेजुएशन किया है और वह अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता है तो क्या मुद्रा से उसकी सहायता हो सकती है।
जवाब : निश्चित तौर पर। मुद्रा के तहत आपको 50 हजार रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। आपके बिजनेस की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक मुद्रा की ओर से लोन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : अगर किसी ने फूड प्रोसेसिंग, ब्यूटी पार्लर, फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और वह अपना कारोबार शुरू करना चाहता है तो क्या इस योजना का लाभ मिल सकता है।

जवाब : जी हां, आप अपनी पढ़ाई से ही कमाई का जरिया बना सकते हैं। खुद का 10 लाख रुपए तक का कारोबार मुद्रा के लोन के माध्यम से शुरू कर सकते हैं।

और जवाबों के लिए क्लिक करें...

easy business loan by pradhan mantri mudra yojana.

सवाल : अगर कोई व्यक्ति किराये पर रहता है और कहीं ठेली लगाना चाहता है तो क्या उसे मुद्रा का लाभ मिल सकता है।
जवाब : जी हां, उसे किरायेदारी का प्रमाण देना होगा। संबंधित बैंक उसके आसपास के लोगों से आवेदक के बारे में जानकारी लेगा। जहां ठेली लगा रहे हैं या लगानी है, वह जगह ठीक होनी चाहिए। अगर नगर निगम की ओर से जारी कोई सर्टिफिकेट हो तो ज्यादा आसानी होगी।

सवाल : ब्यूटी पार्लर की शुरुआत करने के लिए मुद्रा में क्या व्यवस्था की गई है।
जवाब : आपको एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनानी होगी। इसमें ब्यूटी पार्लर का कितना सामान, किस जगह से किस रेट पर खरीदा जाएगा, इसकी कोटेशन भी देनी होगी। इसके बाद उस कोटेशन के आधार पर बैंकर्स चेक कोटेशन देने वाले को जारी किया जाएगा। मसलन, अगर कोई मशीन खरीदनी है तो उसकी कोटेशन देने वाले दुकानदार के नाम उसी रकम का चेक जारी कर दिया जाएगा। उसे चलाने के लिए बैंक, आवेदक को कुछ पैसा देगा।

सवाल : मुद्रा बैंक के तहत लोन लेने में कितना समय लगता है।

जवाब : मुद्रा योजना के तहत लोन लेने में आवेदन करने वाले के काम पर निर्भर करता है। अगर कोई कारखाना सेटअप करना है तो उसमें लगने वाला दो या तीन महीने का समय। अगर कोई ठेली लगानी है तो उसे खरीदने के लिए एक दो दिन का समय। लोन देने के लिए बैंक की ओर से आसान प्रोसेसिंग है।

सवाल : मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले लोन पर कितना ब्याज लगता है।

जवाब : इस योजना के तहत मिलने वाले लोन पर हर बैंक के बेसिक ब्याज दर के हिसाब से ब्याज लगेगा। संबंधित शाखा से बैंक की ब्याज दर और हर महीने की किस्त की जानकारी मिल सकती है।

सवाल : अगर किसी महिला ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हो। वह अपना बुटीक खोलना चाहती हो और अपनी खुद का ब्रांड विकसित करना चाहती हो तो क्या मुद्रा योजना से उसे कोई लाभ मिल सकता है।

जवाब : इस योजना में महिला उद्यमियों के लिए अलग से महिला उद्यम निधि नाम की विशेष योजना है। इसके तहत सभी तीन श्रेणियों (शिशु, किशोर व तरुण) में महिला को लोन मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed