{"_id":"6400454d6f561854400d4323","slug":"earthquake-tremors-were-felt-in-parts-of-garhwal-pauri-in-uttarakhand-read-more-updates-in-hindi-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake In Uttarakhand: पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.4 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake In Uttarakhand: पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.4 रही तीव्रता
Thu, 02 Mar 2023 01:27 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:27 PM IST
सार
पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 2.4 मापी गई। इससे पहले 20 फरवरी को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 बताई गई थी।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल 2.4 मापी गई है। भूकंप के झटके से लोग भयभीत हैं। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Landslide In Gangotri Highway: डबरानी में अचानक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर गिरी, आवाजाही ठप, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.4 मापी गई है। इससे पहले 20 फरवरी को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में तड़के भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई थी।
विज्ञापन