फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake Tremors Twice in uttarakahnd Pithoragarh

उत्तराखंड: दो बार भूकंप के झटकों से हिला पिथौरागढ़, घरों से बाहर भागे लोग

Mon, 12 Nov 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Nov 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
Earthquake Tremors Twice in uttarakahnd Pithoragarh
भूकंप के झटके

सीमांत जनपद में रविवार को भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। इससे भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा में था। भूकंप से जिले में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर 12.37 बजे पिथौरागढ़ जिले भर में भूकंप का तीव्र झटके महसूस हुए। अस्कोट में भूकंप के झटकों से दीवार पर टंगे फोटो फ्रेम गिर गए। भयभीत लोग घरों से निकल आए। धारचूला में दोपहर 12.46 बजे भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन


मुनस्यारी, नाचनी, झूलाघाट, जौलजीबी सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने की सूचना के बाद डीएम सी रविशंकर ने आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर सभी तहसीलों से भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा के अनुसार रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता पांच मैग्नीट्यूड थी। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के 29.7 डिग्री उत्तर एवं 80.6 डिग्री पूर्व में भारत-नेपाल सीमा पर 10 किमी की गहराई में था।

बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के हल्के झटकों से दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि रविवार की दोपहर 12:37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 आंकी गई है। भूकंप के बाद डीएम रंजना राजगुरु ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed