फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake-tremors-Doon

Dehradun News: दून में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग

Wed, 22 Mar 2023 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Earthquake-tremors-Doon
मंगलवार रात करीब 10 बजकर 17 मिनट पर देहरादून में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से निकल भागे। लोगों ने भूकंप के खतरों से बचने के लिए घर से निकलकर सड़क और पार्कों में शरण ली। उधर, मसूरी में भी भूकंप के झटके महमूस किए गए।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर लोग भूकंप की चर्चा करते दिखे। किसी ने बताया कि पंखा हिल रहा था तो कोई कह रहा था कि उसके सामने गिलास में रखा पानी तेजी से हिलने लगा। लोग अपने संबंधियों के पास कॉल करके भूकंप की जानकारी लेने लगे। लोग भूकंप से बचाव के तरीके और सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह करते दिखे। करीब तीन से पांच मिनट के अंतराल पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भूकंप महसूस किया गया। डीएम सोनिका ने बताया कि पूरे जिले में भूंकप से किसी भी तरह की जानमाल की हानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed