{"_id":"5fb266ed4c36f647ec075920","slug":"earthquake-shock-in-hanol-dehradun-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : रविवार देर रात उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : रविवार देर रात उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
Mon, 16 Nov 2020 05:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 16 Nov 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : iStock
प्रदेश के उत्तरकाशी जिले में रविवार की देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों को उत्तरकाशी से सटे जनजातीय क्षेत्र के हनोल, त्यूनी और आसपास के गांव में भी महसूस किया गया।
विज्ञापन
भूकंप से किसी के भी जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं मिली है। भूकंप के झटके देर रात को करीब 11:30 बजे महसूस किए गए।
झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई है।