{"_id":"5d2b0b248ebc3e6c914aab64","slug":"earthquake-of-magnitude3-0-in-uttarkashi-at-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 3.0 तीव्रता का भूकंप, दहशत में आए लोग घर छोड़ बाहर निकले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 3.0 तीव्रता का भूकंप, दहशत में आए लोग घर छोड़ बाहर निकले
Sun, 14 Jul 2019 05:16 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 14 Jul 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के प्रति संवेदनशील जनपद के यमुना घाटी क्षेत्र में रविवार दोपहर 3.42 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि रविवार दोपहर को बड़कोट, नौगांव आदि क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। बड़कोट तहसील के बयाली वन क्षेत्र में केंद्र वाले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई।
विज्ञापन
भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने के चलते क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि मौसम के मिजाज और जनपद में बार-बार आ रहे भूकंप को देखते हुए संबंधित विभागों एवं आम जनता को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब हो इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 6 जुलाई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भूकंप रात नौ बजे के करीब आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई थी। तब भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से पांच किलोमीटर दूर मिला था।