{"_id":"5a07f8e24f1c1b78548bc624","slug":"earthquake-in-ramnagar-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में आए लोग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
रविवार सुबह भूकंप के झटकों से उत्तराखंड की धरती डोल गई। रामनगर में सुबह तकरीबन 10:40 मिनट पर भूंकप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद दहशत में आए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
जानकारी के म़ुताबिक, भूकंप तकरीबन एक से दो सैकेंट तक आया। वहीं इसकी तीव्रता का अभी तक पता नहीं लग पाया है। जानकारों का कहना है कि इसका केंद्र रुद्रपुर के हरदोई में था।
विज्ञापन
भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर आकर चर्चाएं करने लगे। वहीं आपदा कंट्रोल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब स्थिति सामान्य है। इससे कहीं किसी तरह का कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन