उत्तराखंडः श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और केदारनाथ में भूकंप के झटकों से डोली धरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और केदारनाथ में शनिवार देर रात 10.51 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
रुद्रप्रयाग स्थित आपदा कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि झटका काफी हल्का होने से अधिकांश क्षेत्रों में इसे महसूस नहीं किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 थी।
आपदा प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे अधिकारी
वहीं प्रदेश में आपदा प्रबंधन की ठोस नीति तैयार करने के लिए शासन में तैनात अधिकारियों को आपदा प्रबंधन की बारीकियां सिखाई जाएंगी। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (जीएसआई), भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और आईआईटी रुड़की के माहिर अधिकारियों को जानकारी देंगे। इसको लेकर पहली बैठक सचिवालय में मंगलवार को आयोजित की जाएगी।
भूकंप के झटके आने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट
प्रदेश में छह फरवरी की रात भूकंप के झटके आने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) के लिए अधिकारी नामित कर दिए हैं। अब इन अधिकारियों को आईआरएस की जानकारी देने के लिए विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।
आईआरएस के विशेषज्ञ बीबी गणनायक द्वारा अधिकारियों को एक दौर की जानकारी दी जा चुकी है। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव सी रविशंकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद कई दौर की बैठक होनी हैं। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ग्रामीणों को आपदा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक गांव में होर्डिंग भी लगाई जाएंगी।
तहसीलों में भी होगी ट्रेनिंग
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी (एनडीएमए) के निर्देश पर आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग तहसील स्तर पर भी दी जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जिला स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम तो आयोजित किए जाते हैं, लेकिन अभी तक तहसील स्तर पर ट्रेनिंग नहीं होती थी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आईआरएस के माहिर बीबी गणनायक द्वारा तहसील स्तर पर भी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाएगी।