फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   early warning system

आपदा के बाद भी अर्ली वार्निंग सिस्टम 'लापता'

Wed, 23 Apr 2014 11:29 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Apr 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
early warning system

आपदा प्रबंधन की तैयारी का हाल क्या है इसका अंदाजा खतरे की पूर्व चेतावनी देने वाले तंत्र की स्थिति से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


जून की आपदा ने दिखाया था सच
मौसम का कोई भरोसा नहीं है। इसके बावजूद चार धाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा सेटेलाइट फोन और वाच टावर पर तैनात जवानों के हाथ में होगी।

यह तब है जबकि पहाड़ पर आपदा अचानक आती है और संभलने का एक पल का वक्त भी कई बार प्रभावित होने वाले लोगों को नहीं मिल पाता।

उत्तराखंड में चारों धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र भू स्खलन, अचानक आने वाली बाढ़ के लिहाज से खासा संवेदनशील है। बीते 16-17 जून की आपदा ने इस बात को बहुत अच्छे तरीके से साफ भी कर दिया था।

पर इतना होने के बावजूद प्रदेश का आपदा प्रबंधन तंत्र अभी तक खतरे की पूर्व चेतावनी देने का विश्वसनीय तंत्र भी विकसित नहीं कर पाया है।

2013 की आपदा के तुरंत बाद ही जोर शोर से यह कहा गया था कि खतरे की पूर्व चेतावनी का पूरा तंत्र विकसित किया जाएगा पर एक साल बाद भी स्थिति जस की तस है।

बाढ़ को लेकर तंत्र पूरी तरह से लाचार
भारी बरसात या ग्लेशियर के टूटने से आने वाली बाढ़ को लेकर यह तंत्र पूरी तरह से लाचार है। सरकार ने हालांकि सेटेलाइट फोन की व्यवस्था की है।

इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में पुलिस को वाच टावर स्थापित करने को कहा गया है। पर यह व्यवस्था भी ठीक उसी तरह चरमरा सकती है जैसे 2013 की आपदा के दौरान रामबाड़ा की व्यवस्था चरमरा गई थी।
विज्ञापन


आपदा की भयावहता का अंदाजा सरकार को पूरे चार दिन बाद हो पाया था। मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ की पूर्व चेतावनी देने का काम मूल रूप से केंद्रीय जल आयोग करता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग नदियों में पानी के स्तर पर नजर रखता है और इसके लिए उसने कई स्थानों पर मापक उपकरण भी लगाए हैं। पर हिमायल क्षेत्र से निकलने वाली नदियों पर इस तरह के उपकरण नहीं लगे हैं।

2013 की आपदा के बाद कहा यह गया था कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी, पर ऐसा हुआ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed