फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Each officer has eight departments Finance Officer Service Association expressed grief demanding promotion

Uttarakhand: एक-एक अफसर के पास पांच से आठ विभाग, कैसे आएगी गुणवत्ता...वित्त अधिकारी सेवा संघ ने बयां की व्यथा

Wed, 23 Aug 2023 01:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Aug 2023 01:19 PM IST
सार

सचिव वित्त को वित्त अधिकारी सेवा संघ ने अपनी व्यथा बयां की।अ धिकारियों की कमी के कारण एक-एक अधिकारी के पास पांच से आठ विभागों व संस्थानों का जिम्मा है, जिससे काम की गुणवत्ता और समयबद्धता प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Each officer has eight departments Finance Officer Service Association expressed grief demanding promotion
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ के पदाधिकारियों ने सचिव वित्त एसएन पांडेय को अपनी व्यथा बयां की। उन्होंने कहा, वित्त सेवा नियमावली के तहत वर्तमान में 188 पद सृजित हैं, लेकिन बदले में 96 अधिकारी सचिवालय समेत विभिन्न विभागों, विश्वविद्यालयों, निकायों और परियोजनाओं में तैनात हैं।

विज्ञापन

इन सभी विभागों व संस्थाओं में अधिकारियों के 225 पद हैं, जिनमें वित्त विभाग के ये 96 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। अधिकारियों की कमी के कारण एक-एक अधिकारी के पास पांच से आठ विभागों व संस्थानों का जिम्मा है, जिससे काम की गुणवत्ता और समयबद्धता प्रभावित हो रही है। उन्होंने सचिव वित्त को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा और उस पर अविलंब कार्रवाई का अनुरोध किया।

विज्ञापन

खाली पदों को भरे जाने की मांग
संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह तोमर व महासचिव खजान चंद्र पांडे ने कहा, 92 कार्यरत अधिकारियों में से पांच अधिकारी इस वर्ष सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे अधिकारियों पर काम का दबाव और बढ़ जाएगा। उन्होंने संवर्ग के अधिकारियों के कैरियर प्रोन्नयन के दृष्टिगत पदोन्नति के खाली पदों को भरे जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार, जल्द होगा लागू, सीएम धामी ने कहा- विधानसभा सत्र में करेंगे पेश

उन्होंने सेवा नियमावली के उस प्रावधान का जिक्र किया, जिसमें पदोन्नति की तय सेवा अवधि की सीमा को शिथिल करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा, प्रदेश के विभिन्न विभागों में केंद्र सहायतित, वाह्य सहायतित परियोजनाओं के सफल संचालन के लिए वित्त सेवा अधिकारियों की तैनाती की जाती है। उच्च स्तर के पदों पर पदोन्नति करने से लेवल 12 से 13 तक में अधिकारी उपलब्ध हो सकेंगे।

इससे फीडर कैडर में खाली पदों की उपलब्धता हो सकेगी, जिसे सीधी भर्ती व विभागीय पदोन्नति से भरा जा सकेगा। उन्होंने सेवा नियमावली के तहत विशेष वेतनमान, चयन वेतनमान व सीनियर स्केल-ग्रेड एक के खाली पदों पर पदोन्नति करने की मांग की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed