फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E-rickshaws will not run on roads even today

ई रिक्शा संचालकों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी

Fri, 30 Aug 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will not run on roads even today
नगर निगम में मेयर सुनील ‌उनियाल गामा से वार्ता करते ई-रिकशा चालक।
देहरादून। परिवहन विभाग की ओर से राजधानी के मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाए जाने से आंदोलित ई-रिक्शा संचालकों ने दूसरे दिन भी संचालन ठप रखा। बृहस्पतिवार को संचालकों ने बैठक कर विभाग के फरमान का विरोध कर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक हरबंस कपूर को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की। साथ ही शुक्रवार को भी संचालन ठप रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा संचालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार देर रात एसएसपी अरुण मोहन जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समस्याओं से अवगत कराया। एसएसपी ने बताया कि एसपी ट्रैफिक की अगुवाई में एक समिति गठित की गई है। यह समिति सभी पहलुओं पर अध्ययन कर रिपोर्ट सौंपेगी कि किन-किन मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा संचालित की अनुमति दी जा सकती है। उसके बाद कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में ई-रिक्शा डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज जैन, ई-रिक्शा संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष मारुफ राव, सुरेंद्र तिवारी, राजीव शर्मा, चंद्र नेगी, रजत वशिष्ठ, राहुल अरोड़ा, रोहित आहुजा, सुनील शाह, दीपक गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कुछ मुख्य मार्गों और गलियों में दौडे़ ई-रिक्शा
आंदोलन के दूसरे दिन कुछ ई-रिक्शा संचालक मुख्य मार्गों के साथ-साथ गलियों में भी खूब दौड़े। कुछ मार्गों पर दिनभर ई-रिक्शा दौड़ते नजर आए। इस संबंध में ई-रिक्शा संचालकों ने बताया कि गलियों में संचालन बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। किराया कम होने की वजह से शहरवासी ई-रिक्शा पसंद कर रहे हैं। इससे ऑटो संचालकों की लूट पर अंकुश लगा है। लेकिन अब इनकी लूट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed