{"_id":"6516ff0dda35313ae609bb05","slug":"e-raktkosh-portal-uttarakhand-made-a-record-in-india-one-lakh-people-came-forward-to-donate-blood-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रक्तकोष पोर्टल: उत्तराखंड ने देशभर में बनाया रिकॉर्ड, स्वैच्छिक रक्तदान के लिए एक लाख लोग आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रक्तकोष पोर्टल: उत्तराखंड ने देशभर में बनाया रिकॉर्ड, स्वैच्छिक रक्तदान के लिए एक लाख लोग आए आगे
Fri, 29 Sep 2023 10:17 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 29 Sep 2023 10:17 PM IST
सार
17 सितंबर से दो अक्तूबर तक आयुष्मान भव अभियान के तहत सेवा पखवाड़े का आयोजन जा रहा है। हर जिले में राजकीय अस्पताल, वेलनेस सेंटरों, शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रक्तदान
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
स्वैच्छिक रक्तदान के लिए उत्तराखंड ने देशभर में रिकॉर्ड बनाया है। केंद्र सरकार के ई-रक्तकोष पोर्टल पर राज्य के 1.94 लाख लोग पंजीकरण कर चुके हैं। प्रदेश में 59 ब्लड बैंक संचालित हैं। इनकी क्षमता 29 हजार यूनिट ब्लड रखने की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक आयुष्मान भव अभियान के तहत सेवा पखवाड़े का आयोजन जा रहा है। हर जिले में राजकीय अस्पताल, वेलनेस सेंटरों, शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सेवा पखवाड़े के तहत अब तक 654 रक्तदान शिविरों में 29 सितंबर तक 1.08 लाख लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ई-रक्तकोष पर पंजीकरण कराया है। इन्हें मिलाकर कुल पंजीकरण की संख्या 1.94 लाख हो गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: लालकुआं में 80 करोड़ से लगेगा ऑटोमेटेड मिल्क प्लांट, मशीनों से होगी टेस्टिंग से लेकर पैकेजिंग
दो अक्तूबर तक यह आंकड़ा दो लाख पहुंचाने का लक्ष्य है। शिविरों में देहरादून जिले में सर्वाधिक 19,412, पिथौरागढ़ में 17,375, नैनीताल 12,225, पौड़ी में 10,550, टिहरी में 10,348, हरिद्वार में 9,586, ऊधमसिंह नगर में 9,252, अल्मोड़ा 6,591, चमोली 3,357, उत्तरकाशी 3,400, चंपावत 2,462, रुद्रप्रयाग 1,884 और बागेश्वर में 1,752 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।