फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Automated milk plant will be set up in Lalkuan nainital by 80 crore Rupees

उत्तराखंड: लालकुआं में 80 करोड़ से लगेगा ऑटोमेटेड मिल्क प्लांट, मशीनों से होगी टेस्टिंग से लेकर पैकेजिंग

Fri, 29 Sep 2023 07:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

दुग्ध विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश भर में 11 मिल्क प्लांट संचालित है। 2600 दुग्ध सहकारी समितियों से 50 हजार से अधिक किसान जुड़े हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Automated milk plant will be set up in Lalkuan nainital by 80 crore Rupees
दुग्ध उत्पादन - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नैनीताल जिले के लालकुआं में 80 करोड़ की लागत से ऑटोमेटेड मिल्क प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट के लिए शासन स्तर पर सहमति मिल गई है। जल्द ही प्रस्ताव राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) को भेजा जाएगा। इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन दो लाख लीटर दूध की होगी। यह प्रदेश का पहला ऑटोमेटेड प्लांट होगा। जिसमें दूध की टेस्टिंग से लेकर पैकेजिंग का काम आधुनिक मशीनों से किया जाएगा।

विज्ञापन


दुग्ध विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश भर में 11 मिल्क प्लांट संचालित है। 2600 दुग्ध सहकारी समितियों से 50 हजार से अधिक किसान जुड़े हैं। प्रतिदिन लगभग दो लाख लीटर दूध एकत्रित किया जाता है। प्रदेश सरकार का दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य है। लेकिन अभी तक प्रदेश में बड़ा ऑटोमेटेड मिल्क प्लांट नहीं है।
विज्ञापन


विभाग ने लालकुआं में वर्षों पुराने मिल्क प्लांट का विस्तार 80 करोड़ से मिल्क प्लांट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग के संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा ने बताया कि इस प्लांट के लगने से कुमाऊं क्षेत्र से एकत्रित दूध की मार्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा। प्लांट में आधुनिक मशीनों से दूध में टेस्टिंग और पैकेजिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवप्रयाग:  ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास जेसीबी लदा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिरा, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत

आंचल दूध की ब्रांडिंग और मार्केटिंग बढ़ाने के लिए लालकुआं में ऑटोमेटेड मिल्क प्लांट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्लांट के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा जाएगा।
-सौरभ बहुगुणा, पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed