फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E-cycle craze increased amid rising petrol prices

पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर ई साइकिल की ओर बढ़ रहा रुझान

Sun, 06 Mar 2022 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
E-cycle craze increased amid rising petrol prices
पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी बीच लोगों का रुझान ई-साइकिल की ओर भी बढ़ा है। अच्छी सेहत के साथ ही जेब के लिए भी किफायती इन साइकिलों की राजधानी में महीने दर महीने बिक्री बढ़ रही है। पिछले महीने ही 24 से अधिक ई-साइकिल देहरादून में बेची गई हैं। एक बार रिचार्ज करने पर यह साइकिल अधिकतम 60 किमी तक चलती है। बिजली से इसे चार्ज कर चलाने में ग्राहकों का काफी पैसा बचेगा। इसके अलावा कई ग्राहक ऑनलाइन साइटों पर जाकर भी इन साइकिलों को खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

साइकिल चलाना सेहत के लिए सबसे मुफीद व्यायाम माना जाता है। बड़ी संख्या में लोग नियमित तौर पर साइकिल चलाते भी हैं। कोरोना के दौरान फिटनेस को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ी है। तब भी बड़ी संख्या में लोगों ने महंगी-महंगी साइकिलें खरीदी थी अब पेट्रोल के बढ़ते दामों की आशंका के बीच लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक साइकिल की तरफ बढ़ रहा है। इन साइकिलों पर पैडल, बैटरी और मोटर की सुविधा है। इसे दोनों तरीके से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित नरूला एंटरप्राइजेज के अजय नरूला ने बताया कि उनके पास हीरो लेक्ट्रा नाम से साइकिल की सीरीज उपलब्ध है। 25 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली साइकिल हाइब्रिड हैं। कुछ साइकिल छोटे व्हील बेस में हैं, जबकि कुछ बड़े व्हील सेगमेंट में हैं। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सभी के लिए यह साइकिलें उपलब्ध हैं। राजधानी में ई साइकिल के चार शोरूम (दो घंटाघर, एक प्रेमनगर, एक क्लेमेंटटाउन) हैं, जहां ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक लगभग सभी ई साइकिल के सभी मॉडल उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एक बार फुल चार्ज करने पर अधिकतम 60 किमी तक की दूरी कर सकेगी तय
-सबसे सस्ता मॉडल 28,999 रुपये में उपलब्ध
-टॉप मॉडल की कीमत 54,999 रुपये
-20 किमी प्रति घंटा तक की अधिकतम रफ्तार
-दो से ढाई घंटे में फुल चार्ज हो जाती है बैटरी
-साइकिल के फ्रंट में मोबाइल जैसा डिस्प्ले, जिस पर बैटरी कितनी चार्ज है, यह दिखता है।
-ब्लूटूथ से कनेक्ट हो जाता है आई मॉडल
-हीरो लेक्ट्रो के नाम से मोबाइल एप है, जिस पर स्पीड, किमी, दूरी लाइव देखी जा सकती है।
इसमें 36 वोल्ट की लिथियम आयन की बैटरी लगी है। साइकिल में चिमटा, हैंडल, बैटरी डिस्प्ले, मोटर, फ्रेम इत्यादि की दो साल की रिस्पलेसमेंट गारंटी है।
- मनोज कुमार, नरूला साइकिल वर्क्स, घंटाघर
महीने में बिक रही 10 से 12 ई- साइकिल
देहरादून। दोनों शोरूम से महीने में 10 से 12 साइकिल बिक रही हैं। मनोज कुमार और अजय नरूला ने बताया कि एफ सिक्स आई की टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा तक है। रोजाना साइकिल के बारे में पूछने वालों की संख्या भी काफी है।

...तो स्कूटी न खरीद लेंगे लोग
देहरादून। दोनों शोरूम संचालकों के अनुसार बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी हैं, जो साइकिल के बारे में पूछने आते हैं। बाद में कीमत सुनकर वह कहते हैं कि इतने में कुछ और पैसा जोड़कर स्कूटी आ जाएगी, फिर आदमी साइकिल क्यों लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed