फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E-catering service Resume in trains after 10 months, passengers will be able to ask for favorite food

अच्छी खबर: ट्रेनों में 10 महीने बाद शुरू होगी ई कैटरिंग सेवा, मनपसंद भोजन मंगा सकेंगे यात्री 

Fri, 22 Jan 2021 09:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Jan 2021 09:55 PM IST
सार

  • कोरोना संकट के चलते मार्च में बंद कर दी गई थी सेवा
  • पहले चरण में 57 बड़े स्टेशनों पर ही मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
E-catering service Resume in trains after 10 months, passengers will be able to ask for favorite food
train - फोटो : amar ujala file photo

विस्तार

आईआरसीटीसी 10 माह बाद ट्रेनों में ई कैटरिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। फिलहाल फूड ऑन ट्रैक मोबाइल एप के जरिये यह सेवा देश के 57 बड़े स्टेशनों पर 250 स्पेशल ट्रेनों के लिए उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


कोरोना संकट के चलते आईआरसीटीसी ने पिछले साल 22 मार्च को यह सेवा बंद कर दी थी। ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद कई यात्रियों ने रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी से इस सेवा को शुरू करने की मांग की थी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी आनंद कुमार झा ने बताया कि यात्री अब फूड ऑन ट्रैक एप से ट्रेन में ही आने वाले स्टेशन पर भोजन मंगा सकेंगे। यह सेवा फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू की जाएगी। 1323 नंबर डायल करके भी खाना मंगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
पटना, राउरकेला, सियालदाह, हावड़ा, न्यू जलपाईगुड़ी, आसनसोल, गुवाहाटी, झांसी, मथुरा, उज्जैन, सुरेंद्रनगर, पुणे, पनवेल, नासिक, बलारशाह, अकोला, सतना, जबलपुर, रतलाम, कानपुर सेंट्रल, ग्वालियर, लखनऊ, अंबाला कैंट, प्रयागराज, नई दिल्ली, अजमेर, वाराणसी, जयपुर, विजयवाड़ा, सूरत, इटारसी, कोटा, अहमदाबाद, सोलापुर, बड़ोदरा, नागपुर, भोपाल समेत 57 बड़े स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू की जाएगी।

ट्रेनों में कंबल, चादर नहीं मिलने से यात्री परेशान

कोरोना संकट के बीच रेलवे बोर्ड की ओर से संचालित स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त किराया देने के बावजूद यात्रियों को वातानुकूलित कोच में कंबल, चादर, पर्दे आदि की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके चलते यात्रियों को ठंड में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

यात्रियों का कहना है कि जब कोरोना को लेकर स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं तो रेलवे बोर्ड को स्पेशल ट्रेनों को निरस्त कर पहले की तरह सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर देना चाहिए। साथ ही वातानुकूलित कोच में कंबल, चादर के साथ ही पर्दे की भी सुविधा मुहैया करानी चाहिए।






बता दें कि कोरोना संकट के बीच रेलवे बोर्ड की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें तमाम यात्री पूर्व की भांति यात्रा भी कर रहे हैं, लेकिन यात्रियों को दोहरे संकट का सामना करना पड़ रहा है।

एक तरफ तो यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों में बहुत अधिक किराए का भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं, यात्रियों को ठंड के मौसम में कंबल, चादर और पर्दे की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतेें हो रही हैं। 

वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन में रेलवे को काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में किराए में बढ़ोतरी की गई है। जहां तक वातानुकूलित कोच में कंबल, चादर मुहैया कराने का सवाल है तो कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यह मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। जैसे ही स्थितियां सामान्य होंगी, किराए में कमी के साथ ही वातानुकूलित कोच में कंबल, चादर जैसी सुविधाएं भी मुहैया करा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed