फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dwarf preparations remained in front of the crowd of vehicles, only jam in the morning and evening

वाहनों की भीड़ के सामने बौनी रहीं तैयारियां, सुबह शाम जाम ही जाम

Sun, 26 Dec 2021 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dwarf preparations remained in front of the crowd of vehicles, only jam in the morning and evening
क्रिसमस और वीकेंड में मसूरी आए पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से लगा जाम.... संवाद फोटो - फोटो : CITY
क्रिसमस पर आई वाहनों की भीड़ के आगे यातायात पुलिस की सारी तैयारियां बौनी साबित हुईं। शहर की संकरी सड़कों पर वाहनों के रैले के सामने न ट्रैफिक लाइट काम आई न हाथ हिलाते पुलसिकर्मी। नतीजा यह हुआ कि सुबह से लेकर शाम तक कई बार सड़कों पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या को लेकर अभी से रूट डायवर्जन के संकेतक सड़कों पर लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से बड़ी संख्या में हर साल लोग क्रिसमस मनाने के लिए आते हैं। इस साल पिछले वर्ष की तरह पाबंदियां कुछ कम थीं। ऐसे में लोगों ने महीनों पहले अपने-अपने स्थलों की बुकिंग करा दी थी। इससे शनिवार को पर्यटकों का हुजूम उमड़ गया। इसके साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी शहर के मॉल में क्रिसमस जश्न का आयोजन किया गया था। लिहाजा, स्थानीय लोग भी राजपुर रोड और अन्य मॉल व स्थानों पर उमड़ पड़े थे।
विज्ञापन

बाहरी और स्थानीय लोगों के वाहनों का यह मिश्रण शनिवार दोपहर बाद से शहर के लिए मुसीबत बन गया। बकायदा यातायात निदेशालय ने इस बार तैयारियां की थीं। पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया और रूट डायवर्जन की व्यवस्थाएं की गईं। मगर, हालात को देखकर ऐसा लगा कि यह सब व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुर रोड पर फंस गए वाहन
जाम का सबसे विकराल रूप राजपुर रोड पर देखने को मिला। यहां कई मॉल में क्रिसमस का आयोजन चल रहा था। साथ ही बाहरी पर्यटकों के वाहन मसूरी के लिए कूच कर रहे थे। सड़क के दोनों तरफ बनी पार्किंग में लोगों के वाहन आड़े तिरछे भी खड़े दिखाई दिए। यहां आने जाने वाले लोगों के कारण राजपुर रोड पर स्थिति बिगड़ गई। यहां घंटाघर से जाखन तक दोपहर में वाहन रेंग-रेंग कर चले तो शाम को यातायात थम गया। घंटों लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed