फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   During the oath-taking ceremony of the MLAs, there was lot of laughter at the direction of Protem Speaker Banshidhar Bhagat

उत्तराखंड: 'प्रेम जी बातचीत नहीं, शपथ ग्रहण चल रहा है' चिरपरिचत अंदाज में दिखे प्रोटेम स्पीकर, निर्देशित करने पर खूब लगे ठहाके 

Tue, 22 Mar 2022 09:03 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Mar 2022 09:03 AM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेेता और सातवीं बार विधायक चुने गए बंशीधर भगत ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। जिसके बाद विधानसभा पहुंच कर उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
During the oath-taking ceremony of the MLAs, there was lot of laughter at the direction of Protem Speaker Banshidhar Bhagat
शपथग्रहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के सदस्यों के शपथग्रहण समारोह में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत अपने चिरपरिचत अंदाज में दिखे। शपथ ग्रहण के दौरान बंशीधर बीच-बीच में सदस्यों को आपस में बातचीत न करने और गरिमा का ध्यान रखने के लिए निर्देशित करते रहे। निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को बातचीत करते देख प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि प्रेम जी बातचीत नहीं। गरिमा का ध्यान होना चाहिए। इस पर सदस्यों ने खूब ठहाके लगाए।

विज्ञापन

 
सोमवार को राजभवन में भाजपा के वरिष्ठ नेेता और सातवीं बार विधायक चुने गए बंशीधर भगत ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। जिसके बाद विधानसभा पहुंच कर उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। विधानसभा सदन में करीब सवा घंटे चले शपथ ग्रहण के दौरान प्रोटेम स्पीकर मजाकिया मूड में दिखे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के लिए धामी के नाम पर मुहर लगते ही खुशी से झूमे समर्थक, तस्वीरों में देखिए प्रदेशभर में जश्न का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों के शपथ लेते समय कुछ सदस्य आपस में बातचीत कर रहे थे। इस पर बंशीधर भगत पीठ से बातचीत न करने के लिए निर्देशित करते रहे, लेकिन जब निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ही बात करते दिखे तो प्रोटेम स्पीकर ने पीठ से निर्देशित किया कि प्रेम जी बातचीत नहीं। इस पर सदस्यों ने खूब ठहाके लगाए। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण चल रहा है। इसमें गरिमा का ध्यान होना चाहिए। शपथ के दौरान किसी प्रकार का व्यावधान नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed