विकासनगर। नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति ने लक्ष्मीपुर गांव में सर्वे अभियान चलाकर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं। इस सर्वे अभियान में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। छात्रों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में सवाल पूछे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कभी भी ब्लॉक का कोई भी अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनने नहीं आता है। छात्रों ने गांव की सड़कों, पेयजल समस्या आदि के मुद्दों पर सर्वे किया। समिति के संस्थापक अमर सिंह कश्यप ने काश्तकारों को उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान रूपा देवी, मास्टर ट्रेनर अर्जुन कुमार, फूड प्रोसेसिंग एक्सपर्ट रोहित कुमार, अजय कुमार, पायल दास, वैशाखी दास, रैना दास, नलिन कुमार, संजीव कुमार, शुभ जीत मंडल, सोनू कुमार, शिल्पा भट्टाचार्य, अखिलेश कुमार यादव, वैशाली थापा, पूर्व प्रधान मेहंदी हसन, सामाजिक कार्यकर्ता संतराम, मुकुल कश्यप, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।