फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dumpers crushed two youths in roorkee both death

रुड़की: खनन सामग्री से भरे डंपर ने दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

Thu, 11 Jul 2019 09:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की (भगवानपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की (भगवानपुर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jul 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Dumpers crushed two youths in roorkee both death
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

खनन सामग्री से भरे डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद ग्रामीण दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचे और मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन


स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ डंपर मालिकों को थाने बुलाने व मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगीं। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र के डाडापट्टी गांव निवासी भूलचंद उर्फ बबलू (50) पुत्र नंदा और मुराद अली उर्फ मोनू (28) पुत्र महमूद मजदूरी करते थे। बुधवार रात करीब दस बजे वह किसी काम से बाइक से खेड़ी शिकोहपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच खेड़ी शिकोहपुर-डाटापट्टी मार्ग पर बुग्गावाला की ओर से आ रहे खनन सामग्री भरकर आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर रोड पर जा गिरे और डंपर उन्हें रौंदते हुए निकल गया।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही सीओ मंगलौर डीएस रावत और एसओ संजीव थपलियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान हंगामा कर रहे ग्रामीण खेड़ी शिकोहपुर-डाटापट्टी मार्ग पर खनन से भरे वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की जिद पर अड़ गए और पुलिस के सामने हंगामा करते रहे।

सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तेलपुरा के पास बैरियर लगा दिया गया है और अब कोई खनन का वाहन इस मार्ग से नहीं गुजरेगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। तब जाकर पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद सैकड़ों ग्रामीण और विधायक ममता राकेश के साथ दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचे। साथ ही डंपर मालिक को थाने बुलाने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे।

कुछ देर बाद पुलिस की हीलाहवाली देख ग्रामीण भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद दोनों शवों को लेकर गांव लौट गए। 

डंपर मालिक और ग्रामीणों के बीच वार्ता कराने का प्रयास किया जा रहा है। डंपर चालक विजय सैनी निवासी हल्लूमाजरा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
-संजीव थपलियाल, थानाध्यक्ष भगवानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed