फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dumper owners strike continues in Vikas Nagar assault case

Dehradun News: विकासनगर में मारपीट मामले में डंपर मालिकों की हड़ताल जारी

Thu, 22 Aug 2024 06:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Dumper owners strike continues in Vikas Nagar assault case
धर्मावाला चौक पर खनन कंपनी के कर्मचारियों और डंपर मालिक के बीच मारपीट मामले में डंपर मालिकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। वे कंपनी पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ हैं। डंपर मालिकों की मांग का ऋषिकेश के डंपर मालिकों ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन


डंपर मालिकों ने हड़ताल के दूसरे दिन अपने वाहन नहीं चलाए। उन्होंने कहा कि पछवादून में खनन का कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर डंपर चालकों के साथ मारपीट करते हैं। इसके अलावा मालिकों के साथ दुर्व्यवहार करते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले की घटना में डंपर चालक व मालिक के साथ मारपीट के बाद भी उन्हीं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक कंपनी के कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान दून डंपर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, हरेंद्र बालियान, संजीव समेत काफी संख्या में डंपर मालिक व चालक उपस्थित रहे। उधर, हिल ट्रक ट्रांसपोर्ट महासंघ ऋषिकेश गढ़वाल क्षेत्र ने भी हड़ताल का समर्थन किया। महासंघ के अध्यक्ष कृष्णा बडोनी ने कहा कि मारपीट के मामले में डंपर चालक व मालिक को उनका पूरा समर्थन है। उन्होंने इस संबंध में ऋषिकेश उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपी कंपनी के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शक्ति सेमवाल, कुलदीप बहुगुणा, शोभेंद्र बुटोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed