{"_id":"6492063394e486c9f10bf0f9","slug":"dumper-loaded-with-mining-material-collided-with-transformer-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1001-1723-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खनन सामग्री से लदा डंपर ट्रांसफार्मर से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खनन सामग्री से लदा डंपर ट्रांसफार्मर से टकराया
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमला बाईपास पर कल्याणपुर गांव के समीप खनन सामग्री से भरा डंपर सड़क किनारे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया, जिससे ट्रांसफार्मर और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि ट्रक चालक को चोटें नहीं आई। दुर्घटना के बाद ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों की बिजली गुल हो गई।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की डंपर खनन सामग्री लेकर हिमाचल प्रदेश से देहरादून की ओर जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे कल्याणपुर गांव के समीप सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में डंपर सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर से टकरा गया। जिससे ट्रांसफार्मर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के करीब 50 घरों की बिजली गुल हो गई।
बिजली विभाग के अवर अभियंता त्रिभुवन यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि फिलहाल बिजली विभाग की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।