{"_id":"575a54924f1c1b1f349c6421","slug":"dumper-hit-the-scooty-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम डंपर ने मारी स्कूटी को टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम डंपर ने मारी स्कूटी को टक्कर, महिला की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
डंपर के नीचे आ गई महिला
- फोटो : अमरउजाला
देहरादून के आईएसबीटी के पास एक बेलगाम डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की की मौके पर मौत हो गई जबकि स्कूटी पर बैठा पति बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
दून के पंडितवाड़ी निवासी संजय (48) अपनी पत्नी सुरीला (45) के साथ अंबाला जाने के लिए आईएसबीटी जा रहे थे। स्कूटी आईएसबीटी के पास पहुंची थी तभी तेजी से आ रहे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही स्कूटी चला रही महिला और उसका पति छिटककर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान डंपर का पहिया महिला को रौंदता उसके ऊपर से गुजर गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर चालक ओमपाल त्यागी को पकड़कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन