फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dumper hit bike, pilgrim died.

बेलगाम डंपर ने बाइक को रौंदा, तीर्थयात्री की मौत

Sat, 04 Jun 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग/देवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग/देवाल Updated Sat, 04 Jun 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
dumper hit bike, pilgrim died.
तीर्थयात्री की मौत - फोटो : अमरउजाला
हेमकुंड जाते हुए एक तीर्थयात्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यात्री की बाइक डंपर की चपेट में आ गई थी। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को साथ आए तीर्थयात्रियों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रुड़की के लक्सर निवासी समरजीत सिंह पुत्र अमर सिंह, हरजोत सिंह पुत्र गुलजार सिंह, गुलाब सिंह पुत्र बल्कार सिंह, प्रगट सिंह पुत्र परविंदर सिंह, मलकियत सिंह पुत्र जीत सिंह मोटर बाइक से हेमकुंड के लिए दो जून को रुडकी से रवाना हुए थे।
विज्ञापन


डंपर चालक फरार
शनिवार सुबह यहां बदरीनाथ हाईवे पर कनखुल टैक्सी स्टैंड के पास समरजीत सिंह की बाइक डंपर की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही डंपर चालक फरार बताया जा रहा है। चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को साथ आए तीर्थयात्रियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर देवाल के मौड गांव निवासी और होमगार्ड में तैनात रवींद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रवींद्र शुक्रवार रात को रामलीला के दौरान ड्यूटी पर था। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों से उसकी कहासुनी भी हुई थी।


बताया जा रहा है कि रात 12 बजे रवींद्र जमीन पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी एमएस रावत ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed