फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to this, the traffic system in Ladhaur area has been

Dehradun News: लंढौर-लालटिब्बा मुख्य मार्ग पर भू-धंसाव, आवाजाही रोकी

Sat, 20 Jul 2024 04:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Due to this, the traffic system in Ladhaur area has been
Iलंढौर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित, संपर्क मार्गों पर दिनभर लगा रहा जामI
विज्ञापन




लंढौर-लालटिब्बा मुख्य मार्ग भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क नीचे से खोखली होने से मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे लढौर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है और संपर्क मार्गों पर जाम लग रहा है।



लंढौर-लालटिब्बा मार्ग शहर के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में से एक है। शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन चौक से कुछ दूरी पर भू-धंसाव हो गया। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर खाई में गिर गया। वहीं, बची सड़क नीचे से खोखली हो गई। खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी है। मार्ग पैदल आवाजाही के लिए भी खतरनाक बना हुआ है। बारिश में सड़क का शेष हिस्सा किसी भी समय गिर सकता है। मार्ग पर यातायात बंद होने से लालटिब्बा, लंढौर बाजार जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जैन धर्मशाला और घंटाघर के पास संपर्क मार्गों पर ट्रैफिक जाम से लोग परेशान रहे। लंढौर से आने वाला और मालरोड से लंढौर जाने वाले यातायात को लिंक मार्ग में भेजने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने व्यवस्था बनाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि मोहन पेटवाल ने बताया कि मार्ग के नीचे लंबे समय से भू-धंसाव हो रहा था। शासन-प्रशासन की टीम मुस्तैद है। शीघ्र ही ट्रीटमेंट कार्य शुरू हो जाएगा। अन्य मार्गों से यातायात व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया गया है। बताया कि कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने मार्ग को शीघ्र ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पालिका के ईओ राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि मरम्मत के लिए निविदा की गई थी, लेकिन बारिश के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा टूट गया। कहा कि मार्ग को ठीक करने में एक महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed