फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to the fruit and vegetable market in Niranjanpur area,

Dehradun News: सड़क पर वाहनों की पार्किंग, सुबह से शाम तक जाम से जूझते लोग

Tue, 19 Sep 2023 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Due to the fruit and vegetable market in Niranjanpur area,
निरंजनपुर क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों से लड़खड़ा रही यातायात व्यवस्था
विज्ञापन




जाम लगने से देरी से स्कूल पहुंचते हैं बच्चे

बीच सड़क पर चलने को मजबूर राहगीर



निरंजनपुर क्षेत्र में फल एवं सब्जी मंडी के कारण पहले ही वाहनों का दबाव अधिक है। सड़क किनारे जगह-जगह खड़े होने वाहन यातायात में बाधक बन रहे हैं। अवैध पार्किंग की वजह से सुबह से लेकर शाम तक जाम लगता है। इसके बाद भी पुलिस सड़क किनारे खड़े होने वाले टैंपो, कार, बस और ट्रक को नहीं हटवाती है।



निरंजनपुर मंडी क्षेत्र में जाम की सबसे अधिक समस्या है। इसकी वजह सड़क के दोनों तरफ फड़-ठेलियों के अलावा बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहन हैं। जाम लगने से आम लोगों को आवाजाही करने में जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से जाम से जूझना पड़ता है। कई बार तो पैदल राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मीना, अभिलाषा और रीना ने बताया कि सुबह बच्चों को जाम की वजह से स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती है। राजू और मनोज ने बताया कि पूरे दिन जाम से जूझना पड़ता है। पुलिस-प्रशासन को सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को सीज करना चाहिए। जगह-जगह नो पार्किंग के साइन बोर्ड लगाने चाहिए।
विज्ञापन






लालपुल से आईएसबीटी की ओर बढ़ने पर माजरा क्षेत्र में भी सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं। इससे जाम लगता है। सोमवार को भी सड़क किनारे जगह-जगह वाहनों के खड़े होने से जाम लगा रहा। लोग जाम से जूझते नजर आए। बस, टैंपो और कार ही नहीं जेसीबी और क्रेन जैसे बड़े वाहन भी सड़क किनारे खड़े रहते हैं। कई जगहों पर स्थायी तौर पर क्रेन और जेसीबी खड़ी की जाती हैं, इससे हर रोज जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों का लगातार चालान किया जाता है। इनके खिलाफ अभियान भी चलाया जाता है। परिवहन विभाग के अलावा अन्य विभाग भी इस पर नजर रखते हैं। शहर में सड़क किनारे वाहन पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुनील शर्मा, आरटीओ, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed