फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   due to corona virus College-University, coaching closed but studies will not stop in uttarakhand

कोरोना से जीतेंगे : कॉलेज-विवि, कोचिंग बंद लेकिन नहीं रुकेगी पढ़ाई, दिए गए कई टास्क

Tue, 17 Mar 2020 11:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Mar 2020 11:02 AM IST
सार

  • छात्रों को घर बैठे करा रहे हैं पढ़ाई, एग्जाम के बदले दिए गए हैं कई टास्क
  • इस बार विश्वविद्यालयों में घर बैठे मूल्यांकन के हिसाब से मिलेंगे मार्क्स

विज्ञापन
due to corona virus College-University, coaching closed but studies will not stop in uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना का खौफ। स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सब बंद। सबको एक ही चिंता...अब आगे क्या होगा? इस चिंता का निदान भी शिक्षण संस्थानों ने खोज लिया है। हम आपको बता रहे हैं, कोरोना के खौफ के बीच सेमेस्टर एग्जाम, प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी की क्या है व्यवस्था...

विज्ञापन


एग्जाम नहीं ऑनलाइन एसाइनमेंट से मिलेंगे अंक

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के तीनों परिसर कोरोना संक्रमण के चलते बंद कर दिए गए हैं। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने बताया कि विदेशों की तर्ज पर उन्होंने 16 मार्च से होने वाली मिड-टर्म परीक्षाएं स्थगित करने के बाद ऑनलाइन एसाइनमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छात्रों को उनके शिक्षक ऑनलाइन एसानइमेंट दे रहे हैं और ऑनलाइन ही उनका मूल्यांकन हो रहा है। इसी आधार पर मिड-टर्म के मार्क्स दिए जाएंगे। ग्राफिक एरा के प्रवक्ता डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि सभी शिक्षक, छात्रों को ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से छात्रों के लिए ऑनलाइन लेक्चर

डीआईटी यूनिवर्सिटी ने छुट्टी के बाद घर जा चुके छात्रों को पढ़ाई के नुकसान को रोकने लिए ई-लर्निंग सिस्टम शुरू कर दिया है। यहां सभी छात्रों के लिए बुधवार से ऑनलाइन लेक्चर की शुरुआत होने जा रही है।

विवि प्रशासन का तर्क है कि छात्रों का लंबे समय तक पढ़ाई से दूर रहना, मुश्किलें पैदा कर सकता है। कोरोना संक्रमण के तहत अभी 31 मार्च तक विवि पूरी तरह से बंद है। केवल शिक्षक ही ऑनलाइन लेक्चर के लिए उपलब्ध रहेंगे।

तीन दिन बाद शुरू होगी ई-क्लासेज

यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) में भी कैंपस बंद होने के बाद अब ई-लर्निंग शुरू होने जा रही है। यूपीईएस के निदेशक मीडिया अफेयर्स अरुण ढांड ने बताया कि बुधवार से ऑनलाइन एजुकेशन शुरू होने जा रही है।

उसका फॉर्मेट एक-दो दिन में तय कर दिया जाएगा। हम लोग यूजीसी से भी इंतजार कर रहे हैं कि वहां से क्या दिशा-निर्देश आते हैं। क्योंकि ऑनलाइन एजुकेशन की यूजीसी में स्वीकृति देखी जाएगी।

मेडिकल-इंजीनियरिंग की कोचिंग घर पर

डीएम के आदेश के बाद सभी कोचिंग संस्थान भी बंद हो गए हैं। यहां तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अप्रैल और मई में उनकी प्रवेश परीक्षाएं होनी हैं। इस चुनौती से पार पाने के लिए कोचिंग संस्थानों ने तोड़ निकाल लिया है।

अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि छात्रों को ऑनलाइन लेक्चर दिए जा रहे हैं। वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। प्रश्न पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। किसी भी जानकारी के लिए शिक्षक संस्थान में उपलब्ध हैं।

अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत ने बताया कि उन्होंने कोरोना संक्रमण के बीच ‘कोचिंग एट योर होम’ की शुरुआत की है। छात्र घर बैठे ही आसानी से तैयारी कर सकते हैं। बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी ने बताया कि सभी पेपर वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। वॉट्स एप ग्रुप बनाकर छात्रों को सवाल दिए जा रहे हैं, उनकी समस्याओं का हल भी किया जा रहा है। टीचर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed