{"_id":"66c60f5740aa7dabcd07a531","slug":"dsp-cbi-tej-prakash-devrani-selected-for-un-peace-mission-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: तेज प्रकाश देवरानी का एक बार फिर यूएन शांति मिशन के लिए चयन, यहां उनके बारे में सबकुछ जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: तेज प्रकाश देवरानी का एक बार फिर यूएन शांति मिशन के लिए चयन, यहां उनके बारे में सबकुछ जानें
Wed, 21 Aug 2024 09:31 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:31 PM IST
सार
तेज प्रकाश देवरानी इससे पहले 2019 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भी चुने गए थे। मिशन के दौरान उनकी उपलब्धियों के लिए दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए 2019 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी का संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए चयन किया गया। उन्होंने परीक्षा में 14वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। पौड़ी गढ़वाल के देवराना गांव के मूल निवासी तेज प्रकाश देवरानी फिलहाल नई दिल्ली में सीबीआई नीति प्रभाग में डीएसपी के रूप में तैनात हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली के आईटीबीपी मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की एक टीम की ओर से मिशन के लिए 10 से 16 जून तक परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें सभी राज्य पुलिस सेवाओं, केंद्रीय पुलिस सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा 163 अधिकारियों ने उत्तीर्ण की है। इसमें सीबीआई के डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी ने 14वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। तेज प्रकाश देवरानी इससे पहले 2019 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भी चुने गए थे। मिशन के दौरान उनकी उपलब्धियों के लिए दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए 2019 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें अगस्त 2016 में राष्ट्रपति ने सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक और स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया है। देवरानी जल्द ही दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
माता-पिता के आशीर्वाद को उपलब्धियों का श्रेय दिया
सीबीआई के डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपनी पत्नी के निरंतर समर्थन के साथ ही परिवार और साथी अधिकारियों को दिया है। उनकी पत्नी तृप्ति देवरानी उत्तराखंड में सहायक अध्यापिका के रूप में कालसी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन