{"_id":"54174e51d82fc81af477c3098dc7ddd9","slug":"drunken-youth-suffers-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"रईसजादों के नशे ने उड़ाए पुलिस के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रईसजादों के नशे ने उड़ाए पुलिस के होश
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी घूमकर लौट रहे कुछ रईसजादों ने नशे में राजपुर रोड पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
राह चलते लोगों पर फेंकी बीयर की बोतल
रास्ते भर ये युवक चलती गाड़ी से सड़क पर चल रहे लोगों पर बीयर की बोतलें फेंकते रहे, इससे कई लोग चोटिल होते-होते बचे। पुलिस ने इन्हें रोका तो वे जवानों से भी भिड़ने लगे।
आखिर पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी युवक पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं।
सोमवार को जालंधर निवासी इंद्रजीत सिंह, रणजीत सिंह, अविराज सिंह और हरप्रीत सिंह फार्चुनर कार में चालक गगनदीप के साथ मसूरी घूमने आए थे। बुधवार शाम वे लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान चालक को छोड़ बाकी सबने जमकर शराब पी। राजपुर रोड पर पहुंचते ही वे बेकाबू हो गए। कुछ युवक कार की खिड़कियों से बाहर लटक गए।
इस दौरान उन्होंने आने-जाने वाले लोगों पर बीयर की बोतलें भी फेंकीं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम को बताया गया था कि युवकों के पास असलहे भी हैं।
विज्ञापन
सिटी पेट्रोलिंग यूनिट ने राजपुर रोड पर कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक तेजी से कार दौड़ा ले गया। दिलाराम चौक पर डालनवाला पुलिस ने कार को रोक लिया।
सभी युवकों को लेकर कोतवाली पहुंची पुलिस
कार से उतरते ही युवकों ने हंगामा कर पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटने लगी तो पुलिस सभी युवकों को लेकर कोतवाली पहुंच गई।
इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि कार से कोई हथियार नहीं मिला, लेकिन बीयर की कई बोतलें बरामद की गई हैं। बताया कि चालक नशे में नहीं था, बाकी चारों धुत थे।
उनका मेडिकल कराकर चालान कर दिया गया। कार का भी चालान किया गया है। बता दें कि तीन दिन में राजधानी की सड़कों पर शराब पीकर हंगामा करने का यह दूसरा मामला है। सोमवार को इडिको कार सवार पांच युवकों ने पुलिस ने दबोचा था।