{"_id":"68ae02116423a66142026367","slug":"drunkards-were-dancing-to-bhajans-played-on-dj-in-the-club-dehradun-news-c-5-1-drn1031-773601-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: क्लब में डीजे पर भजन चलाकर झूम रहे थे शराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: क्लब में डीजे पर भजन चलाकर झूम रहे थे शराबी
विज्ञापन
Iपुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज किया
I
Iपहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकत, चेतावनी नजरंदाज कीI
Iराजपुर थाने की पुलिस ने सर्किल क्लब में डीजे पर भजन चलाकर शराब परोसने और शराबियों का नाच करवाने के मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।I
Iएसओ शैंकी कुमार ने बताया कि क्लब के खिलाफ कांवली रोड के इंद्रेश नगर निवासी अमन ने शिकायत दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो दिखाई जिसमें क्लब में हिंदू धर्म के भजन चल रहे थे वहीं शराब परोसी और पी जा रही थी। भजन पर कई लोग नशे में नाचते भी नजर आए। बजरंग दल से जुड़े शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि क्लब संचालक और कर्मचारी जानबूझकर ऐसा करते हैं। इससे पहले भी सर्किल क्लब में ऐसी हरकत हो चुकी है। तब उन्हें चेतावनी देकर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी लेकिन फिर से ऐसी हरकत सामने आने पर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बयान दिया है कि इस तरह का वीडियो देखकर धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।I